फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता फडणवीस को लेकर संघ को लिखे पत्र पर भड़की भाजपा 

Fri, 28 Feb 2020 09:45 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पति देवेंद्र फडणवीस के साथ अम़ता फडणवीस
विज्ञापन

भाजपा छोड़कर शिवसेना नेता बने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री किशोर तिवारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को लेकर आरएसएस को लिखे पत्र पर भाजपा विधायक भड़क उठे हैं। भाजपा ने तिवारी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह अपने शब्द वापस लें।

विज्ञापन


शुक्रवार को विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक सुरेश धस ने कहा कि अमृता फडणवीस न केवल पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी है बल्कि एक बैंक की वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। तिवारी को अमृता फडणवीस पर लगाम लगाने जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।

भाजपा की महिला विधायक भारती लवेकर ने कहा कि अमृता सुशिक्षित महिला हैं। तिवारी को उनके बारे में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। वे अपने शब्द वापस लें। वहीं, किशोर तिवारी ने कहा कि उन्होंने आरएसएस को अंग्रेजी में पत्र लिखा था। अपने पत्र में मैंने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लिखा है। कुछ लोग उसका गलत अनुवाद कर विवाद पैदा कर रहे हैं।     
विज्ञापन


बता दें कि तिवारी ने आरएसएस सहकार्यवाह भैयाजी जोशी को पत्र लिख कर कहा कि यदि संघ चाहता है कि भविष्य में भाजपा और शिवसेना के रिश्ते सुधरे तो फडणवीस की पत्नी अमृता संयम रखें। तिवारी ने अपने पत्र में लिखा कि अमृता का व्यवहार भारतीय राजनीति से परे है।

देश के बड़े-बड़े नेताओं की पत्नियों ने कभी इस तरह सत्ताधारी दल की आलोचना नहीं की। ऐसा लगता है कि वह फडणवीस का स्थान लेना चाहती हैं। अमृता ने सोशल मीडिया में आदित्य की तुलना ‘रेशम के कीडे़’ से कर दी थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें