कर्नाटक चुनाव आयोग को भाजपा ने शिकायत कर सीएम सिद्धारमैया पर वरुण विधानसभा सीट में चुनाव के दौरान भ्रष्ट आचरण करने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र के मुताबिक, सीएम सिद्धारमैया ने प्रलोभन उपहार बांटकर जीत दर्ज की थी।
कर्नाटक की वरुण विधानसभा सीट में 2023 को विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार करने का सीएम सिद्धारमैया पर गंभीर आरोप लगे हैं। कर्नाटक बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए राज्य चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज की है। भाजपा ने शिकायत पत्र में कहा, प्रलोभन उपहार देकर वोट लेना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एक दण्डनीय अपराध है। भाजपा ने शिकायत पत्र के जरिए राज्य चुनाव आयोग से मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
राज्य चुनाव आयोग को दिए भाजपा के शिकायत पत्र के मुताबिक, वरुण विधानसभा सीट में चुनाव के दौरान सीएम सिद्धारमैया के बेटे ने कुकर प्रेशर और प्रेस बांटी थी। जिसके कारण उनकी वरुण विधानसभा सीट पर जीत दर्ज हुई थी। इसी के साथ बीजेपी ने शिकायत पत्र में कहा, 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में फ्रॉड तरीकों से सीएम सिद्धारमैया ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।
सीएम सिद्धारमैया ने वरुण विधानसभा सीट से दर्ज की थी जीत
वरुण विधानसभा सीट कर्नाटक के मैसूर जिले में आती है। 2023 में वरुण में कुल 60 प्रतिशत वोट पड़े। 2023 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी के वी सोमन्ना को 46163 वोटों के मार्जिन से हराया था।