छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि उसके दोनों रनवे -RWY 09/27 और RWY 14/32 को 17 अक्तूबर को अस्थायी रूप से कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाएगा।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि उसके दोनों रनवे -RWY 09/27 और RWY 14/32 को 17 अक्तूबर को अस्थायी रूप से कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए जो समय तय किया गया है वह सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा। बताया जा रहा है कि इन्हें अस्थायी रूप से बंद करने के पीछे की वजह मेंटनेंस है। रनवे को बारिश से जो नुकसान पहुंचा है, उसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएसएमआईए ने एक बयान में कहा कि देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सुरक्षित, कुशल और निर्बाध संचालन के के लिए गर्व करता है, जो पूरे साल सावधानीपूर्व नियोजित और निष्पादित रनवे रखरखाव कार्यों की वजह से हो पाता है।
बयान में कहा गया है कि मानसून के बाद व्यापक रनवे रखरखाव योजना के एक भाग के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के दोनों रनवे - RWY 09/27 और RWY- 14/32 17 अक्तूबर 2023 को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। निर्धारित अस्थायी बंद सीएसएमआईए की वार्षिक मानसून के बाद निवारक रखरखाव योजना का एक हिस्सा है। इस संबंध में एयरमैन को छह महीने पहले नोटिस भी जारी किया गया है।