फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: भाजपा ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से किया निलंबित, पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी से किया किनारा

Sun, 05 Jun 2022 11:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद पहली बार भाजपा ने बयान जारी कर कहा है कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने रविवार को प्रवक्ता नुपुर शर्मा और  दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। पार्टी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा।

विज्ञापन


इससे पहले नुपुर की टिप्पणी के बाद उठे विवाद के बीच पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया। पार्टी ने सीधे तौर पर नुपुर शर्मा का नाम न लेते हुए कहा है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म या धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। 

दअरसल, भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने कुछ दिन पहले एक टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से कई मुस्लिम संगठन उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भाजपा का यह बयान तब आया है जब नुपुर शर्मा के बयान के बाद कानपुर में हिंसा भड़की और भीड़ ने पथराव किया। 
विज्ञापन


जिंदल बोले- सभी धर्म का सम्मान करता हूं
मामले में जिंदल ने बताया कि मेरा सभी से विशेष आग्रह हैं कृपया मेरा पता सार्वजनिक न करे मुझे और मेरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां सोशल मीडिया पर भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों की आस्था का सम्मान करते हैं, लेकिन सवाल सिर्फ उन मानसिकता वालों से था, जो कि हमारे देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणियों का प्रयोग करके नफरत फैलाते हैं। मैंने सिर्फ उन्हीं से एक सवाल पूछा था। इसका अर्थ ये नहीं कि हम किसी भी धर्म के खिलाफ है।

पार्टी महासचिव ने जारी किया बयान 
भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्प्णी को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा, पार्टी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। भाजपा ऐसे लोगों या विचारों को बढ़ावा नहीं देती है।

इशारों-इशारों में जारी किया गया बयान 
पार्टी की ओर से यह बयान इशारों-इशारों में ही जारी किया गया है। पार्टी महासचिव ने किसी भी घटना या व्यक्ति का जिक्र न करते हुए कहा, भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में हर धर्म फला और फूला है। भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का सम्मान करने का अधिकार देता है। उन्होंने आगे कहा, भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है, हम भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी लोग समान हैं। भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

यह है पूरा मामला 
इन दिनों वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर देशभर में चर्चा छिड़ी हुई है। 27 मई को नुपुर एक नेशनल टेलीविजन न्यूज चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया। आरोप है कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अभद्र टिप्प्णी की। इस बयान को कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया।



नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को विवादों में घिरी नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को भाजपा ने रविवार (पांच जून) को पार्टी से निलंबित कर दिया। भाजपा की इस कार्रवाई पर कांग्रेस प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा है कि पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर उसके दो प्रवक्ताओं के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई ‘बाहरी शक्तियों की धमकी’ के बाद दबाव के बाद की गई है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर भारत को धार्मिक ध्रुवीकरण के अंधेरे युग में धकेलने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी पूछा, 'क्या भाजपा ईमानदारी से पार्टी में सुधार कर रही है? क्या भाजपा अपने अथाह पापों का प्रायश्चित करने की कोशिश कर रही है या यह गिरगिट जैसी मुद्रा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें