फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: बाजार में बेच दिया सरकारी राशन, भाजपा, कांग्रेस और आप नेताओं समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 02 Aug 2024 11:00 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

कुछ दिनों पहले सागबारा गांव में एक निजी गोदाम पर राजस्व अधिकारियों ने छापा मारा था। गोदाम से सरकारी खाद्यान्न का अवैध परिवहन हो रहा था। एसपी ने बताया कि मौके से मिनी ट्रक से 10 हजार किलोग्राम सरकारी राशन जब्त किया गया।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के नर्मदा जिले में गरीबों के लिए आए सरकारी राशन को नेताओं ने बाजार में बेचकर जमकर घोटाला किया। मामले में जांच के बाद भाजपा, आप और कांग्रेस नेताओं समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुंबे ने बताया कि कुछ दिनों पहले सागबारा गांव में एक निजी गोदाम पर राजस्व अधिकारियों ने छापा मारा था। गोदाम से सरकारी खाद्यान्न का अवैध परिवहन हो रहा था। एसपी ने बताया कि मौके से मिनी ट्रक से 10 हजार किलोग्राम सरकारी राशन जब्त किया गया। जांच में पाया गया कि भाजपा नेता मनीष शाह खुले में बाजार में राशन की बिक्री कांग्रेस आनंद वासवा से करा रहा था। जबकि गोदाम को आप नेता शैलेंद्र वासवा से किराये पर लिया गया था। मिनी ट्रक भी आनंद वासवा का ही था। 

एसपी ने बताया कि मामलें में एक सप्ताह पहले एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि छह लोग फरार हैं। फरार आरोपियों में भारतीय जनता पार्टी के मनीष शाह, आम आदमी पार्टी के शैलेन्द्र वसावा और कांग्रेस के आनंद वसावा शामिल हैं। बता दें शाह को भाजपा ने सूरत जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव पद से निलंबित कर दिया है। वहीं आनंद वसावा स्थानीय कांग्रेस नेता हैं जो पहले नर्मदा जिला पंचायत के लिए चुने गए थे। शैलेंद्र वसावा आप के नर्मदा जिला उपाध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें