फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: बीजद ने दो निलंबित विधायकों को नोटिस जारी किया, कांग्रेस ने भी अपने विधायक से मांगा जवाब

Sun, 15 Mar 2026 10:17 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।

सार

ओडिशा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल बीजद और कांग्रेस ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने और बैठकों से अनुपस्थित रहने पर अपने-अपने विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बीजद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजू जनता दल (बीजद) ने अपने दो विधायकों बालिगुडा से चक्रामणि कन्हार और जयदेव से नबा किशोर मलिक को नोटिस जारी किया है। इन दोनों विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित किया गया था। यह कार्रवाई आगामी राज्यसभा चुनाव से पहले की गई है।

विज्ञापन


पार्टी ने अपने सभी सदस्यों के लिए एक व्हिप भी जारी किया है। इस व्हिप में उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया गया है। बीजद यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उसके सभी विधायक पार्टी लाइन का पालन करें। व्हिप का उल्लंघन करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। यह कदम पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्यसभा चुनाव में पार्टी की एकजुटता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दो विधायकों को नोटिस
बीजू जनता दल (बीजद) ने अपने दो विधायकों बालिगुडा से चक्रामणि कन्हार और जयदेव से नबा किशोर मलिक को नोटिस जारी किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा कि दोनों विधायक पिछले तीन दिनों से नवीन निवास में पार्टी अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठकों में अनुपस्थित रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से व्हिप जारी कर विधायकों को नवीन निवास में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था, लेकिन दोनों की उपस्थिति नहीं रही। नोटिस में उन्हें 15 मार्च रात 9 बजे तक नवीन निवास पहुंचकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

हालांकि चौडवार-कटक के विधायक सौविक बिस्वाल भी बैठक में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन उनके खिलाफ फिलहाल पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पार्टी ने शुक्रवार से तीन दिनों तक शाम 5:30 से 7:30 बजे के बीच विधायकों को नवीन निवास में बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था।

दशरथी गोमांगो को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन

वहीं कांग्रेस ने भी मोहाना के विधायक दशरथी गोमांगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस अनुशासन समिति ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव से पहले गोमांगो पार्टी नेतृत्व के संपर्क में नहीं हैं और उनका अचानक संपर्क से बाहर होना संदेह पैदा करता है।

नोटिस में कहा गया है कि 8 मार्च से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) अध्यक्ष, एआईसीसी के ओडिशा प्रभारी अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कडम ने कई बार फोन और व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

गौरतलब है कि राज्यसभा की चौथी सीट के लिए हो रहे चुनाव में बीजद और कांग्रेस ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को समर्थन देने का फैसला किया है। उनका मुकाबला भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय से है।

भाजपा का आरोप- बीजद के उम्मीदवार ने चुनावी हलफनामे में छिपाई जानकारी
ओडिशा में सत्तारूढ़ भाजपा ने बीजद के राज्यसभा उम्मीदवार संतृप्त मिश्रा पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने कहा कि मिश्रा ने अपने हलफनामे में बीजू नवीन इंस्पिरेशनल फाउंडेशन से अपने संबंध का खुलासा नहीं किया है।

बिस्वाल के अनुसार, मिश्रा इस फाउंडेशन में सचिव के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन इसका उल्लेख चुनावी दस्तावेज में नहीं किया गया। अगर यह आरोप सही साबित होता है तो मिश्रा को गंभीर कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और चुनाव जीतने के बाद भी उनकी सदस्यता को चुनौती दी जा सकती है। भाजपा ने मिश्रा से इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की है। बीजद ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए इसे फ्लॉप, झूठा और फर्जी नैरेटिव बताया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा राजनीतिक फायदा उठाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें