फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल चुनाव 2026 : सीएम विजयन समेत 81 उम्मीदवारों का माकपा ने किया एलान, विधानसभा अध्यक्ष का नाम नहीं

Sun, 15 Mar 2026 09:16 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिनाराई विजयन, केरल के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ का हिस्सा माकपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों का एलान किया। इसमें मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और 11 मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं। बता दें कि केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होना है। वहीं चार मई को राज्य में नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


माकपा के प्रदेश सचिव एम.वी. गोविंदन ने बताया कि 81 उम्मीदवारों में से छह पार्टी समर्थित निर्दलीय हैं। पांच निर्वाचन क्षेत्रों कोडुवल्ली, कोट्टक्कल, कोंडोट्टी, तिरुर और पलक्कड़- के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 56 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। 

विजयन माकपा पोलित ब्यूरो के एकमात्र ऐसे सदस्य हैं जो चुनाव लड़ रहे हैं। विजयन को कन्नूर जिले में उनकी मौजूदा सीट धर्मदम से ही मैदान में उतारा गया है। वहीं वरिष्ठ नेता के.के. शैलजा को उनके मौजूदा गढ़ मट्टन्नूर से हटाकर पेरावूर भेजा गया है। विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर और एमएम मणि को टिकट नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


विजयन के अलावा चुनाव लड़ रहे मंत्रियों में ओआर केलू (मनंथावाडी), पीए मोहम्मद रियास (बेपोर), वी अब्दुरहिमान (तनूर), एमबी राजेश (थ्रिथला), आर बिंदू (इरिंजलाकुडा), पी राजीव (कालामस्सेरी), वी एन वासवन (एट्टुमानूर), साजी चेरियन (चेंगन्नूर), वीना जॉर्ज (अरनमुला), के एन बालगोपाल (कोट्टाराक्करा) और वी शिवनकुट्टी (नेमोम) शामिल हैं। पार्टी ने 10 महिलाओं को भी टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें