फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda In Odisha: नड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजद सरकार को घेरा, बोले- भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल

Thu, 29 Sep 2022 10:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

नड्डा भुवनेश्वर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कई विभागों में भ्रष्टाचार है। ओडिशा में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं।
विज्ञापन
JP Nadda - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा की बीजद सरकार पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बीजू जनता दल (बीजद) के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार लोगों के साथ अन्याय कर रही है। वह लोगों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में नाकाम साबिम हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


नड्डा भुवनेश्वर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कई विभागों में भ्रष्टाचार है। ओडिशा में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। कम से कम तीन मंत्री कथित तौर पर हत्या के अलग-अलग मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा समेत कई योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि ओडिशा के लोगों को अपने रिश्तेदारों को साइकिल पर अस्पताल ले जाना पड़ता है। भारत जैसे लोकतंत्र के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ज्यादातर राष्ट्रीय दल क्षेत्रीय पार्टियों के रूप में सिमटकर रह गए हैं। भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है और उसकी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाएं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अब भारतीय और राष्ट्रीय जैसा कुछ नहीं है। यह एक भाई-बहन पार्टी है। भाजपा जम्मू-कश्मीर में अब्दुल्ला परिवार, हरियाणा में चौटाला, पंजाब में बादल, उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव, बिहार में लालू प्रसाद, पं. बंगाल में ममता बनर्जी और अभिषेक, झारखंड में शिबु सोरेन, आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी और आंध्र प्रदेश में सीएस राव के खिलाफ लड़ रही है। ओडिशा में स्पष्ट तौर पर बीजू पटनायक का परिवार ही राज कर रहा है। अपने 37 मिनट के भाषण में बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का नाम नहीं लिया। 

उन्होंने कहा, आप लोग भाग्यशाली हैं और भगवान की कृपा है कि आप एक कैडर और विचारधारा आधारित दल से हैं। भाजपा आज भी उसी विचारधारा में विश्वास करती है जिस पर वह 1951 में भारतीय जन संघ के दौरान करती थी। पार्टी के लोकसभा में 302 सांसद, राज्यसभा में 92 सदस्य, राज्यों में 1394 विधायक, 120 मेयर और हजारों जिला परिषद सदस्य और स्थानीय निकाय प्रमुख हैं।

कांग्रेस विधायक और पूर्व आईएएस अधिकारी को सजा
भुवनेश्वर की एक विशेष कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस के एक विधायक, एक पूर्व आईएएस अधिकारी और दो अन्य को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सजा 2005 के भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनाई गई है। कटक सिटी के विधायक मोहम्मद मुकीम, पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद कुमार और दो अन्य को दोषी ठहराया गया था। उन पर गरीब ग्रामीणों के लिए ऋण की आड़ में एक कंपनी को सरकारी धन जारी करने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें