फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कट्टर आलोचक संजय राउत ने की सीएम फडणवीस की तारीफ, मराठा आरक्षण आंदोलन के समाधान का श्रेय दिया

Wed, 03 Sep 2025 06:41 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मराठा आरक्षण आंदोलन के समाधान का श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया। उन्होंने कहा कि सीएम फडणवीस ने पर्दे के पीछे से काम किया। वह मराठा आरक्षण पर कैबिनेट की उप-समिति के साथ विचार-विमर्श में शामिल थे। वहीं, उन्होंने उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा।
 
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की। साथ ही मराठा आरक्षण आंदोलन के समाधान और कार्यकर्ता मनोज जरांगे की भूख हड़ताल समाप्त कराने का श्रेय दिया। राउत का यह बयान भाजपा नेता की दुर्लभ सराहना माना जा रहा है, क्योंकि राउत भाजपा और सीएम फडणवीस के कट्टर आलोचक रहे हैं। 

विज्ञापन


राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीएम फडणवीस ने पर्दे के पीछे से काम किया। वह मराठा आरक्षण पर कैबिनेट उप-समिति के साथ विचार-विमर्श में शामिल थे। राउत ने कहा कि अगर सरकार ने इस मुद्दे को सुलझाया है और जरांगे की जान बचाई है, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। राउत ने कहा, 'देवेंद्र फडणवीस इस मुद्दे के समाधान के लिए विचार-विमर्श में शामिल थे। वह पृष्ठभूमि में काम कर रहे थे। सारा श्रेय फडणवीस को जाना चाहिए।'

ये भी पढ़ें: Karan Singh on PM Modi Mother: 'पीएम की मां के लिए अभद्र भाषा' पर वयोवृद्ध राजनेता कर्ण सिंह आहत, कही यह बात
विज्ञापन


सीएम फडणवीस के धैर्य की भी सराहना की
राउत ने जरांगे और मराठा प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैं फडणवीस के धैर्य की भी सराहना करूंगा।' संजय राउत ने कहा कि जब जरांगे अपना अनशन शुरू करने मुंबई आए, तो भाजपा नेताओं ने अलग भाषा बोली। सीएम फडणवीस को छोड़कर भाजपा नेताओं ने 'अत्यधिक नफरत फैलाने' की कोशिश की। 

अजित पवार-शिंदे पर साधा निशाना 
शिवसेना (यूबीटी) नेता राउत ने मराठा आंदोलन को लेकर उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'एकनाथ शिंदे और अजित पवार कहां थे? उन्होंने विचार-विमर्श में भाग क्यों नहीं लिया? क्या वे चाहते थे कि यह मुद्दा और बिगड़े और फडणवीस मुश्किल में पड़ें?'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: ओबीसी के सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक कल्याण के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित, फडणवीस सरकार ने लिया फैसला

जरांगे ने अनशन के पांचवें दिन किया जीत का एलान
गौरतलब है कि मंगलवार को मनोज जरांगे ने अपने अनशन के पांचवें दिन जीत का एलान किया, जब महाराष्ट्र सरकार ने उनकी ज्यादातर मांगें मान लीं। इनमें योग्य मराठाओं को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र देने का फैसला भी शामिल है, जिससे उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में मिलने वाले आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें