फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIMSTEC: बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन की शुरुआत, सुरक्षा-व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर होगा फोकस

Thu, 11 Jul 2024 02:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों का यह दूसरा सम्मेलन है, इससे पहले बीते साल थाईलैंड में बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक हुई थी। 
विज्ञापन
Jaishankar - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन की आज शुरुआत हो रही है। नई दिल्ली में 11-12 जुलाई को आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। इस सम्मेलन के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री थराका बालासूर्या गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। वहीं बांग्लादेश के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन महमूद दोपहर में दिल्ली पहुंचे। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों का यह दूसरा सम्मेलन है, इससे पहले बीते साल थाईलैंड में बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक हुई थी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि 'सम्मेलन में बिम्सटेक के विदेश मंत्री आपसी सहयोग बढ़ाने, सुरक्षा, कनेक्टिविटी, व्यापार और निवेश के साथ ही सदस्य देशों को लोगों से लोगों के संपर्क बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।' नई दिल्ली में आयोजित हो रहे बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए थाईलैंड के विदेश मंत्री मारिस संगियामपोंगसा, नेपाल के विदेश मंत्री सेवा लामसाल, भूटान के विदेश मंत्री डीएन धुंग्येल, म्यांमार के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री यू थान स्वे भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। 




क्या है बिम्सटेक
बिम्सटेक (Bay of Bengal Initiative for multi sectoral Technical and Economic Cooperation) एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसमें भारत के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में समुद्री परिवहन सहयोग पर समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। इससे सदस्य देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें