फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को एक और सम्मान, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन देगा पुरस्कार 

Tue, 03 Sep 2019 01:06 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक के बाद एक लगातार सम्मान मिल रहे हैं। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ा है। अब स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन पीएम मोदी का पुरस्कृत करेगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने बताया कि जब मोदी इस महीने अमेरिका जाएंगे, तब उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सिंह ने ट्वीट किया कि स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
 




उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार हर भारतीय के लिए गर्व की बात है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के अभिनव कोशिशों की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। मालूम हो कि पीएम मोदी ने दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का मकसद अक्टूबर 2019 तक स्वच्छ भारत के लक्ष्य को हासिल करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें