एक तो बेटा खोने का गम और ऊपर से पुलिस के इस व्यवहार से आहत पिता करुण क्रंदन करते हुए किसी तरह से शव को एक बोरे में भरकर लगभग तीन किलो मीटर पैदल चले और कुर्सेला थाना पहुंचे। यहां से उन्होंने गाड़ी की और पोस्टमार्टम के लिए शव को गोपालपुर थाना लेकर गए। इस पूरे प्रकरण पर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
जांच और कार्रवाई के नाम डाला जा रहा पर्दा
बिहार में इस अमानवीय घटना को लेकर सवालों के घेरे में आई पुलिस अब पल्ला झाड़ते हुए जांच और कार्रवाई का भरोसा दिला रही है। इस घटना को लेकर पूछे जाने पर कटिहार की पुलिस ने मामला भागलपुर के गोपालपुर थानाक्षेत्र का होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। सवालों से घिरे पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि गलती अगर किसी पुलिसकर्मी से हुई है, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी