बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें एनडीए ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। कोविंद के इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
रामनाथ कोविंद को बिहार चुनाव 2015 से कुछ माह पहले राज्यपाल बनाया गया था। और अब एनडीए ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी अगले राज्यपाल की नियुक्ति तक बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी निभाएंगे।
Bihar Governor #RamNathKovind resigns. West Bengal Governor Keshri Nath Tripathi gets additional charge.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 20, 2017
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रामनाथ कोविंद के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।
The President has accepted the resignation of #RamNathKovind, as Governor of Bihar.
— ANI (@ANI_news) June 20, 2017
इससे पहले, उन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नई दिल्ली का रूख किया था। यहां उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।