फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमे BJP ऑफिस में धीरे-धीरे बढ़ी हलचल, नेताओं के चेहरों पर दिखी उम्मीद

Tue, 10 Nov 2020 02:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आमतौर पर किसी भी चुनाव परिणाम के आने के दिन भाजपा कार्यालय में हलचल बढ़ जाती है। पार्टी नेता जीत की उम्मीद में सुबह से ही उत्साहित नजर आते हैं और मीडिया के सामने खुलकर पार्टी का पक्ष रखते हैं लेकिन मंगलवार दस नवंबर की सुबह पार्टी कार्यालय पर इस तरह की कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही थी।

विज्ञापन



इक्के-दुक्के नेता ही मीडिया के लिए बने स्टैंड में नजर आ रहे थे। मीडिया के लोगों को भी प्रतिक्रिया लेने के लिए नेताओं की खोज में इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। सुबह दस बजे तक लगभग यही स्थिति बनी हुई थी, लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे चुनाव परिणाम में एनडीए खेमा मजबूत दिखने लगा, पार्टी कार्यालय पर नेताओं की हलचल बढ़ने लगी। 

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने स्वीकार किया कि एग्जिट पोल्स के नतीजों से पार्टी नेता चिंतित थे। तेजस्वी यादव की जनसभाओं में उमड़ती भीड़ और एनडीए नेताओं की रैली में हो रही हुल्लड़बाजी भी जनता के गुस्से का इजहार कर रही थी। यह गुस्सा कहां जाकर रुकेगा, इसको लेकर हम सभी आशंकित थे। ऐसे में हम बहुत ज्यादा बेहतर परिणाम की उम्मीद भी नहीं कर रहे थे लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि अंततः पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया और अच्छा परिणाम सामने आया। 
विज्ञापन




बीजेपी नेता विजयंत पांडा ने कहा कि अब मीडिया वालों को सर्वे के अपने रिसर्च करने की पद्धति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। अगर आप जनता के नब्ज को समझने में नाकाम रहते हैं तो आपको कुछ भी दावा करने से पहले सोचना चाहिए। बीजेपी नेता ने कहा कि एनडीए गठबंधन शानदार जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहा है और हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार चलाने के लिए तैयार हैं।  

पार्टी नेता सुदेश वर्मा ने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम से यह बात साबित हो गई है कि जनता के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता एक ब्रांड बन गई है। विपक्ष और मीडिया के एक हिस्से ने लगातार पीएम पर सवाल उठाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि हम बिहार में एक बार फिर सरकार बनाएंगे और बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें