फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seat Ka Samikaran: पिछले आठ चुनाव में छह में राजद, दो में भाजपा को जीत मिली, जगदानंद का गढ़ रही है रामगढ़ सीट

Sun, 12 Oct 2025 05:27 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात  रामगढ़ सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में भाजपा के अशोक कुमार विधायक हैं।
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। इस बार के चुनाव में 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। 2020 के मुकाबले इस बार के चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। हालांकि, एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 कमी आई है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज रामगढ़ विधानसभा सीट की बात करेंगे।

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब जानें रामगढ़ सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला कैमूर भी है।  कैमूर जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में चार विधानसभा सीट हैं। इनमें रामगढ़, मोहनिया (एससी), भभुआ, चैनपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज रामगढ़ विधानसभा सीट की बात करेंगे। 

विज्ञापन

रामगढ़ सीट पर कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1952- कांग्रेस के राम चंद्र राय को जीत मिली। 

1957- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के दशरथ तिवारी को जीत मिली।

1962- कांग्रेस के विश्वनाथ राय को जीत मिली। 

1967- संसोपा के सच्चिदानंद सिंह को जीत मिली। 

1969 - कांग्रेस के विश्वनाथ राय को जीत मिली। 

1972- संसोपा के सच्चिदानंद सिंह को  जीत मिली। 

1977 - जनता पार्टी से सच्चिदानंद सिंह ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
 

1980 -  कांग्रेस की प्रभावती सिंह को जीत मिली। 

1985-  लोकदल के जगदानंद सिंह  से जीत दर्ज की।

1990 - जनता दल के जगदानंद सिंह को जीत मिली। 

1995-   जनता दल के जगदानंद ने तीसरी बार रामगंढ से जीत हासिल की। 

2000-  राजद के जगदानंद सिंह को जीत मिली। 

फरवरी 2005- राजद के जगदानंद सिंह को जीत मिली।

अक्तूबर 2005-  राजद के जगदानंद सिंह को जीत मिली।

2009- राजद के अंबिका सिंह को जीत मिली।

2010-  राजद के अंबिका सिंह रामगढ़ से दोबारा जीते। 

2015- भाजपा के अशोक कुमार सिंह को जीत मिली।

2020- राजद के सुधाकर सिंह को जीत मिली। 

2024- 2024 में सुधाकर सिंह के सांसद बने जाने के बाद से इस सीट पर उपचुनाव में भाजपा के अशोक कुमार सिंह को जीत मिली।

 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें