फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने पूरे किए 5000 वनडे रन, दुनिया की पांचवीं और दूसरी भारतीय महिला; रिकॉर्ड्स

Sun, 12 Oct 2025 04:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान मंधाना ने 46 और प्रतिका ने 69 गेंदों में अर्धशतक पूरे किए। मंधाना ने अपने 33वें वनडे अर्धशतक के साथ तमाम उपलब्धियां हासिल कर लीं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women-x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 80 रनों की शानदार पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बाएं हाथ की बल्लेबाज ने वनडे में 5000 रन पूरे कर लिए और दुनिया में पांचवीं व भारत के लिए ऐसा करने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गईं। बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप का 13वां मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women-x
मंधाना ने हासिल की कई उपलब्धियां
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान मंधाना ने 46 और प्रतिका ने 69 गेंदों में अर्धशतक पूरे किए। मंधाना ने अपने 33वें वनडे अर्धशतक के साथ तमाम उपलब्धियां हासिल कर लीं। वह सबसे पहले एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन पूरे करने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं। इसके बाद उन्होंने वनडे में 5000 रन भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पांचवीं और भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गईं। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने वनडे क्रिकेट में 5000 रन बनाए थे। 
 

स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार पांचवीं बार 50+ रन की पारी खेलने वाली पहली महिला
29 वर्षीय मंधाना वनडे में पांच हजार रन बनाने वाली सबसे युवा महिला बल्लेबाज हैं। उन्होंने 112वीं पारी की 5569वीं गेंद पर यह कारनामा किया। उनसे पहले वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर ने 129 पारी और न्यूजीलैंड की सूजी बैट्स ने 6182 गेंद पर 5000 वनडे रन पूरे किए थे। मंधाना इस मैच में  66 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुईं। यह मंधाना की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार पांचवीं अर्धशतकीय पारी थी। वह इस टीम के खिलाफ वनडे में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गईं। इससे पहले उन्होंने 125 (63), 117 (91), 58 (63) और 105 (109) रन बनाए थे।
विज्ञापन

मंधाना-प्रतिका - फोटो : BCCI Women-x

मंधाना और प्रतिका की ऐतिहासिक साझेदारी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में 155 रनों की शानदार साझेदारी की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मैच में मंधाना 80 और प्रतिका 75 रन बनाकर आउट हुईं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी

साझेदारी (रन) बल्लेबाजी जोड़ी साल
170 ई. ड्रम्म & आर. रोल्स 2002
168 एस. बेट्स & ए. सैटरथवेट 2012
157 मिताली राज & पूनम राउत 2017
155 स्मृति मंधाना & प्रतिका रावल 2025
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें