फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seat Ka Samikaran: कांग्रेस ने दो जीत के बीच किया 40 साल इंतजार, ऐसा है राजपुर सीट पर बाकी दलों का हाल

Wed, 15 Oct 2025 08:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात राजपुर सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में कांग्रेस के विश्वनाथ राम विधायक हैं।
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। इस बार के चुनाव में दो चरण में मतदान होगा। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। दोनों चरणों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। पार्टियों ने उम्मीदवारों का एलान भी शुरू कर दिया है। वहीं, गठबंधनों में सीट बंटवारा भी तय होने लगा है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज राजपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे।

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब जानें जिले के बारे में

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला बक्सर भी है। बक्सर जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज  राजपुर  विधानसभा सीट की बात करेंगे। राजपुर  विधानसभा सीट से 1977 में पहली बार चुनाव हुआ था।

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1977 - जनता पार्टी से नंद किशोर प्रसाद को जीत मिली। 

1980 -  कांग्रेस (आई) के चतुरी राम को जीत मिली। 

1985-  भाजपा के राम नारायण राम को जीत मिली। 

1990 - भाजपा के राम नारायण राम दूसरी बार राजपुर से विधायक बने। 

1995-   भाकपा के अर्जुन राम को जीत मिली। 

2000- बसपा के छेदी लाल राम को जीत मिली।

फरवरी 2005- जदयू की श्याम प्यारी देवी को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005- जदयू की श्याम प्यारी देवी को दूसरी बार राजपुर से जीत मिली। 

2010-  जदयू के संतोष कुमार निराला को जीत मिली। 

2015- जदयू के संतोष कुमार निराला दोबारा जीत मिली। संतोष कुमार बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 

2020-  कांग्रेस के विश्वनाथ राम को जीत मिली। 

 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें