बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात नबीनगर सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में राजद के विजय कुमार सिंह विधायक हैं।
बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों बड़े गठबंधनों में खींचतान जारी है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज औरंगाबाद जिले की नबीनगर विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से मौजूदा समय में राजद के विजय कुमार सिंह विधायक हैं।
1952: कांग्रेस को मिली जीत
1969: भाकपा को मिली जीत
1969 के चुनाव में महाबीर प्रसाद अकेला को जीत मिली। उन्होंंने कांग्रेस के सरयू प्रसाद सिंह को 9,146 वोट से हराया। महाबीर प्रसाद अकेला को कुल 25,467 वोट मिले। वहीं, सरयू प्रसाद सिंह को 16,321 वोट मिले।
1972: कांग्रेस की वापसी
1980: रघुवंश प्रसाद सिंह को मिली जीत
1995 : जनता पार्टी को पहली जीत मिली
1995 के चुनाव में जनता पार्टी के वीरेंद्र कुमार सिंह को 12,917 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के रघुवंश प्रसाद सिंह दूसरे नंबर पर रहे। वीरेंद्र कुमार सिंह को कुल 28,914 वोट मिले। रघुवंश प्रसाद सिंह को 15,997 वोट मिले।
1996: उपचुनाव में लवली आंनद को मिली जीत
1996 के लोकसभा चुनाव में वीरेंद्र कुमार सिंह राजद के टिकट पर औरंगाबाद सीट से जीते। उनके लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद नबीनगर सीट पर उप चुनाव हुए। इस चुनाव में बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी व लवली आंनद को जीत मिली। उन्होंने जनता दल के भीम कुमार को 7,343 वोट से हराया।
2000: राजद को मिली जीत
अक्तूबर 2005: लोजपा को मिली जीत
अक्तूबर 2005 के चुनाव में नबीनगर सीट से लोजपा के विजय कुमार सिंह को 4,754 वोट से जीत मिली। इस चुनाव में राजद के भीम कुमार दूसरे नंबर पर रहे। विजय कुमार सिंह को 42,371 वोट मिले। वहीं, भीम कुमार सिंह को 37,617 वोट मिले।
2010: जदयू को मिली जीत
2010 के चुनाव में जदयू के वीरेंद्र सिंह को जीत मिली। उन्होंने लोजपा के विजय कुमार सिंह को 11,834 वोट से हराया। वीरेंद्र सिंह को 36,860 वोट मिले। वहीं, विजय कुमार को 25,026 वोट मिले।
2015 के चुनाव में जदयू के वीरेंंद्र सिंह नबीनगर के विधायक बने। उन्होंने भाजपा के गोपाल नारायण सिंह को 5,261 वोट से मात दी। वीरेंद्र सिंह को कुल 42,035 वोट मिले। वहीं, गोपाल नारायण सिंह को 36,774 वोट मिले।
2020: विजय कुमार की वापसी
2020 के चुनाव में राजद के विजय कुमार ने जीत हासिल की। उन्होंने लगातार दो बार से जीत रहे वीरेंद्र सिंह को 20,121 वोट से हराया। विजय कुमार को 64,943 वोट मिले। वहीं, वीरेंद्र सिंह को 44,822 वोट मिले।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें