बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात कुटुम्बा सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में कांग्रेस के राजेश कुमार विधायक हैं।
बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों बड़े गठबंधनों में खींचतान जारी है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज औरंगाबाद जिले की कुटुम्बा विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से मौजूदा समय में कांग्रेस के राजेश कुमार विधायक हैं।
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला औरंगाबाद भी है। औरंगाबाद जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में छह विधानसभा सीट हैं। इनमें गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में कुटुम्बा विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पहली बार 2010 में चुनाव हुए थे। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत है।
2010 : जदयू को मिली जीत
2010 के चुनाव में कुटुम्बा सीट से जदयू के ललन राम को जीत मिली। उन्होंने राजद के सुरेश पासवान को 13,910 वोट से हराया। ललन राम को कुल 42,559 वोट मिले। वहीं, सुरेश पासवान को कुल 28,649 वोट मिले।
2015: कांग्रेस को मिली जीत
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें