बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों बड़े गठबंधनों में खींचतान जारी है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज जहानाबाद विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से पिछले सात चुनाव में से छह में राजद को जीत मिली। वहीं, इस सीट से अबतक भाजपा को एक भी जीत नहीं मिली है। मौजूद समय में राजद के सुदय कुमार विधायक हैं।
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला जहानाबाद भी है। जहानाबाद जिला एक अनुमंडल और 8 ब्लॉक में बंटा है। जिले में तीन विधानसभा सीट हैं। इनमें जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (एससी) शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज जहानाबाद विधानसभा सीट की बात करेंगे। जहानाबाद विधानसभा सीट से 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था।
1952: सोशलिस्ट पार्टी को मिली जीत
1952 के चुनाव में जहानाबाद सीट से सोशलिस्ट पार्टी के शिवभजन सिंह को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के हुसैन फिदा को 538 वोट से हराया। शिवभजन सिंह को कुल 7,794 वोट मिले। वहीं, हुसैन फिदा को 7,256 वोट मिले।
1962: कांग्रेस को मिली जीत
1962 के चुनाव में कांग्रेस महाबीर चौधरी को 733 वोट से जीत मिली। वहीं, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के शाक्ति कुमार दूसरे नंबर पर रहे। महाबीर चौधरी को कुल 15,598 वोट मिले। वहीं, शाक्ति कुमार को 14,865 वोट मिले।
1967 के चुनाव में कांग्रेस के एस एफ हुसैन को जीत मिली। उन्होंने संसोपा के आर प्रसाद को 2,781 वोट से हराया। एस एफ हुसैन को कुल 15,313 वोट मिले। वहीं, संसोपा के आर प्रसाद को 12,532 वोट मिले।
1969: शोषित दल को जीत मिली
1969 के चुनाव में शोषित दल के हरी लाल प्रसाद सिन्हा को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के सैयद फिदा हुसैन को 3,953 वोट से हराया। हरी लाल प्रसाद 16,513 वोट मिले। वहीं, सैयद फिदा हुसैन को 12,560 वोट मिले।
1972: कांग्रेस की वापसी
1972 के चुनाव में कांग्रेस ( ओ) के हरी लाल प्रसाद सिन्हा को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के फिदा हुसैन को 1,248 वोट से हराया। हरी लाल प्रसाद सिन्हा को 22,785 वोट मिले। फिदा हुसैन को 21,537 वोट मिले।
1977: जनता पार्टी को जीत मिली
1977 के चुनाव में राम चंद्र सिंह यादव को जीत मिली। उन्होंंने कांग्रेस के चंद्रिका प्रसाद यादव को 5,862 वोट से हराया। राम चंद्र सिंह यादव को 30,648 वोट मिले। वहीं,चंद्रिका प्रसाद यादव को 24,786 वोट मिले।
1980 : कांग्रेस (यू) को मिली जीत
1990 : निर्दलीय उम्मीदवार को मिली जीत
1990 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार हरि लाल प्रसाद सिन्हा को जीत मिली। उन्होंने भारतीय जन मोर्चा के वसी अहमद को हराया। हरि लाल प्रसाद को कुल 39,969 वोट मिले। वहीं, वसी अहमद को 29,067 वोट मिले।
1995: जनता दल को मिली जीत
1995 के चुनाव में जनता दल के मुंद्रिका सिंह यादव को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के सैयद असगर हुसैन को 22,268 वोट से हराया। मुंद्रिका सिंह यादव को कुल 60,933 वोट मिले। वहीं, सैयद असगर हुसैन को 38,685 वोट मिले।
2000: राजद को मिली जीत
2010: जदयू को जीत मिली
2010 के चुनाव में जदयू के अभीराम शर्मा को जीत मिली। उन्होंने राजद के सचितानंद यादव को 8,567 वोट से हराया। अभीराम शर्मा को कुल 35,508 वोट मिले। वहीं, सचितानंद यादव को 26,941 वोट मिले।
2015: राजद की वापसी
2015 के चुनाव में राजद के मुंद्रिका यादव को जीत मिली। उन्होंने बीएलएसपी के प्रवीण कुमार को 30,321 वोट से हराया। मुंद्रिका यादव को 76,458 वोट मिले। वहीं, प्रवीण कुमार को 46,137 वोट मिले।
2018: सुदय कुमार को जीत मिली
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें