फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seat Ka Samikaran: चेनारी में कांग्रेस छह, जदयू तीन तो राजद एक बार रहा सफल, भाजपा को है खाता खुलने का इंतजार

Wed, 08 Oct 2025 04:22 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात  चेनारी  सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम विधायक हैं।
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरण में वोट डाले जाएंगे। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। राज्य की कुल 243 सीटों पर कुल 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। 2020 के मुकाबले इस बार के चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। हालांकि, एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 कमी आई है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज चेनारी विधानसभा सीट की बात करेंगे। 

विज्ञापन

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला रोहतास भी है। रोहतास जिला तीन अनुमंडल और 19 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें चेनारी (एससी), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज चेनारी विधानसभा सीट की बात करेंगे। चेनारी विधानसभा सीट से 1962 में पहली बार चुनाव हुआ था। 

1962: कांग्रेस को जीत मिली

  • 1962 के चुनाव में चेनारी सीट से कांग्रेस के श्री गोविंद राम को जीत मिली। उन्होंने स्वतंत्र पार्टी के राम जनम धोबी को 5,684 वोट से हराया। श्री गोविंद राम को 19,568 वोट मिले। वहीं, राम जनम धोबी को 13,884 वोट मिले।
     
  • 1967 के चुनाव में कांग्रेस के छठू राम को जीत मिली। उन्होंने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बी दुसाध को 9,747 वोट से हराया। छठू राम को कुल 14,999 वोट मिले। वहीं,बी दुसाध को 5,252 वोट मिले। 
  • 1969 के चुनाव में छठू राम को दोबार जीत मिली। इस चुनाव में उन्होंने शोषित दल के राम बचन पासवान को हराया। छठू राम को 6,801 वोट मिले। वहीं, राम बचन पासवान को 6,135 वोट मिले। 
 

1972: हिंदुस्तानी शोषित दल को जीत मिली

  • 1972 के चुनाव में हिंदुस्तानी शोषित दल के राम बचन पासवान को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के छठू राम को 3,920 वोट से हराया। राम बचन पासवान को 17,857 वोट मिले। वहीं, छठू राम को 13, 937 वोट मिले। 
  • 1977 के चुनाव में राम बचन सिंह ने जनता पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के दूधनाथ पासवान को 4,203 वोट मिले। राम बचन सिंह को 23,844 वोट मिले। वहीं, दूधनाथ पासवान को 19,641 वोट मिले। 

1980: कांग्रेस (आई) को जीत मिली

1980 के चुनाव में कांग्रेस (आई) के दूधनाथ पासवान को जीत मिली। उन्होंने जनता पार्टी के छेदी प्रसाद को 13,563 वोट से हराया। दूधनाथ पासवान को 31,294 वोट मिले। वहीं, छेदी प्रसाद को 17,731 वोट मिले। 
 

1985: लोकदल को जीत मिली

1985 के चुनाव में लोकदल के छेदी पासवान को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के बंश रोपन राम को 2,235 वोट से हराया। छेदी पासवान को कुल 31,129 वोट मिले। वहीं, बंश रोपन राम को 28,894 वोट मिले। 

1990 : जनता दल को जीत मिली

  • 1990 के चुनाव में जनता दल के जवाहर पासवान को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के बंश रोपन  को 2,496  वोट मिले। जवाहर पासवान को कुल 33,097 वोट मिले। वहीं, बंश रोपन  को 30,601 वोट मिले। 
  • 1995 के चुनाव में जनता दल के जवाहर पासवान को दोबारा जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र राम को 16,798 वोट से हराया। जवाहर पासवान को कुल 47,062 वोट मिले। महेंद्र राम को 30,264 वोट मिले। 

2000: राजद को जीत मिली 

2000 के चुनाव में राजद के छेदी पासवान को जीत मिली। उन्होंने बीपीएसपी को राम बचन पासवान को 5,685 वोट से मात दी। छेदी पासवान को 40,738 वोट मिले। वहीं, राम बचन पासवान को 35,053 वोट मिले। 

फरवरी 2005: जदयू को जीत मिली

फरवरी 2005 में चेनारी सीट से जदयू के ललन पासवान को जीत मिली। उन्होंने राजद के महेंद्र राम को 21,535 वोट मिले। ललन पासवान को 51,741 वोट मिले। वहीं, महेंद्र राम को 30,206 वोट मिले। 

अक्तूबर 2005 के चुनाव में भी चेनारी सीट से जदयू के ललन पासवान को दोबारा जीत मिली। इस बार उन्होंने राजद के जवाहर पासवान को 17,741 वोट मिले। ललन पासवान को कुल 48,645 वोट मिले। वहीं, जवाहर पासवान को 30,904 वोट मिले। 

2009: कांग्रेस को जीत मिली

2009 में उपचुनाव में चेनारी सीट से कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम को जीत मिली। वहीं, राजद के ललन पासवान दूसरे नंबर पर रहे। मुरारी प्रसाद गौतम को कुल 31,622 और ललन पासवान को 30472 वोट मिले। 

2010: जदयू को जीत मिली

2010 के चुनाव में जदयू के श्याम बिहारी राम को जीत मिली। उन्होंने राजद के ललन पासवान को 2,901 वोट मिले। श्याम बिहारी राम को 44,586 वोट मिले। वहीं, ललन पासवान को 41,685 वोट मिले। 

2015: ललन पासवान की वापसी 

2015 के चुनाव में बीएलसीपी के ललन पासवान को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के मंगल राम को 9,781 वोट मिले। ललन पासवान 68,148 वोट मिले। वहीं, मंगल राम को 58,367 वोट मिले। 

विज्ञापन

2020: कांग्रेस को जीत मिली

2020 के चुनाव में कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम को जीत मिली। उन्होंने जदयू के ललन पासवान को 18,003 वोट से हराया। मुरारी प्रसाद गौतम को 71,701 वोट मिले। वहीं, ललन पासवान को 53,698 वोट मिले।



 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें