फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में बड़ा खुलासा: मुंबई में नौकरशाहों की कॉलोनी में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Thu, 12 Sep 2019 04:54 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • ओशीवाड़ा एरिया में छापेमारी से खुलासा, आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के हैं आवास
  •  21 व 19 साल की दो महिलाओं से जबरन जिस्मफरोशी कराई जा रही थी, 
  • शबाना शेख उनकी दलाली का काम करती थी, पीटा के तहत गिरफ्तार किया गया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओशीवाड़ा एरिया में पुलिस ने बुधवार को पाटिलपुत्र सोसाइटी में छापा मारकर बड़े पैमाने पर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया। बहुत सारे आईएएस व आईपीएस समेत तमाम अन्य वरिष्ठ रैंक वाले नौकरशाहों के आवास होने के कारण इस सोसाइटी को मुंबई में हाई क्लास एरिया में गिना जाता है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओशीवाड़ा थाना पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर पाटिलपुत्र सोसाइटी की गैलेक्सी बिल्डिंग के एक फ्लैट पर मंगलवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए नकद धनराशि भी बरामद की गई। 

इनमें 21 व 19 साल की दो महिलाओं से जबरन जिस्मफरोशी कराई जा रही थी, जबकि एक महिला शबाना शेख (45) उनकी दलाली का काम करती थी। शबाना को अनैतिक देहव्यापार अधिनियम (पीटा) के तहत गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को शबाना को अदालत के सामने पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस्मफरोशी के धंधे से बचाई गई दोनों महिलाओं को सुधार गृह में रखा गया है और मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


यहीं विवाद में फंसा था पूर्व मंत्री सत्यपाल का आवास

पाटिलपुत्र सोसाइटी में जिस्मफरोशी का धंधा पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जून 2014 में भी मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने इस सोसाइटी में छापा मारकर जिस्मफरोशी पकड़ी थी। उस समय जिस फ्लैट पर छापेमारी की गई थी, वह मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह का था।

उत्तर प्रदेश के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह ने उस फ्लैट को किराये पर दिया हुआ था। उस समय विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर विवाद खड़ा करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें