फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: केरल के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी मेमन का 93 वर्ष की आयु में निधन; फर्जी आईपीएस ने ठगे 35 लाख

Tue, 28 Nov 2023 06:51 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की राउज एवन्यू अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है। वहीं भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने सोने की एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने 1.27 करोड़ रुपये के 2054.11 ग्राम सोने के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी मेमन का रविवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। मेमन के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। सूत्रों ने बताया कि घर में प्रार्थना के बाद मैमन के पार्थिव शरीर को मंगलवार को कोट्टायम पुथनपल्ली गिरजाघर में दफनाया जाएगा। मेमन कोलेनचेरी में मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च मेडिकल मिशन के संस्थापक-चिकित्सा निदेशक थे। वह मलयालम मनोरमा के चिकित्सा निदेशक भी थे। 
विज्ञापन

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री को कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की अनुमति
दिल्ली की राउज एवन्यू अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने कांग्रेस सदस्य शिवकुमार को उनके आवेदन पर 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक दुबई की यात्रा की अनुमति दी। आवेदन में कहा गया कि उन्हें दुबई में कॉप 28 सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने सोने की एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने 1.27 करोड़ रुपये के 2054.11 ग्राम सोने के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। सोना विभिन्न आकार के 17 टुकड़ों के रूप में बरामद किया गया। तस्कर सोने को ट्रक के केबिन में छुपा रहा था। जब्त सोने के टुकड़ों की अनुमानित कीमत 1,27,56,023 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान अब्दुल जोहाब मलिक जिला-उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
 
विज्ञापन

खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर 35 लाख रुपये ठगे
महाराष्ट्र में दो लोगों ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर एक बैंक कर्मचारी और उसके दोस्त से 35.25 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने उन्हें पसंदीदा जगह पर पोस्टिंग का झांसा दिया था और बदले में एक करोड़ रुपयों की मांग की थी।

पुलिस ने रविवार को आरोपी गणेश शिवाजी चौहान और मनोज कुपिंदर पवार को क्रमशः नवी मुंबई के चेंबूर और वाशी से गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की आरोपी से मुलाकात एक दोस्त के जरिये हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके दोस्त से बैंक में पंसदीदा पोस्टिंग के लिए 1 करोड़ रुपये की मांग की और पिछले चार वर्षों में नकद और बैंक के जरिये 35.25 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें