हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
महाराष्ट्र के चुनावी मैदान में आज उतरेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चार दिन में करेंगे नौ जनसभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। यहां वह चार दिनों में नौ जनसभाएं करेंगे, जिनमें विदर्भ, कोंकण, उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा इलाके शामिल हैं। रविवार 13 अक्तूबर को पीएम नरेंद्र मोदी जलगाव और साकोली (भंडारा) में सभाएं करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नीदरलैंड के राजा और रानी रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत
नीदरलैंड के राजा विलियम-एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा अपनी पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आज यहां आएंगे। 14 से 18 अक्तूबर तक की इस यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को लेकर भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारतीय नन सिस्टर मरियम थ्रेसिया को आज संत घोषित करेंगे पोप फ्रांसिस
केरल के त्रिशुर की सिस्टर मरियम थ्रेसिया को उनके निधन के 93 सालों के बाद पोप फ्रांसिस वेटिकन सिटी में आज संत घोषित करेंगे। रोम के सेंट पीटर्स स्क्वॉयर पर होने वाले समारोह में शामिल होने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
इसरो जाने की पहली परीक्षा आज, आईआईटी कानपुर में 1600 प्रतिभागी होंगे शामिल
आईआईटी के टेक्निकल फेस्ट टेककृति में ओपेन स्कूल चैंपियनशिप जीतने वाले छात्रों को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन) जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए देश भर से पंजीकृत छात्रों की ऑफलाइन परीक्षा आज होगी। सफल छात्रों को ही दूसरे चरण (22 दिसंबर) में प्रवेश मिलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज स्वर्ण रजत सिंहासन पर दर्शन देंगे बांकेबिहारी, इसी के साथ शुरू हो जाएगी एक माह की परिक्रमा
शरद पूर्णिमा पर तीर्थनगरी के मंदिरों में आराध्य धवल चांदनी में भक्तों को दर्शन देंगे। आज बांकेबिहारी स्वर्ण रजत सिंहासन पर राजभोग और शयनभोग के समय भक्तों को दर्शन देंगे। शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक वृंदावन की एक माह की परिक्रमा भी आज से प्रारंभ हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
शरद पूर्णिमा आज : 30 साल बाद चंद्रमा-मंगल ग्रह आमने-सामने
शरद पूर्णिमा आज है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस शरद पूर्णिमा पर 30 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। यह शुभ योग चंद्रमा और मंगल के आपस में दृष्टि संबंध होने से बन रहा है। इस योग को महालक्ष्मी योग भी कहा जाता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज 10 किमी मार्च करेंगे बाइक बोट के पीड़ित, मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को देंगे ज्ञापन
बाइक बोट करोड़ों के फर्जीवाड़े में फरार और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व मुख्य आरोपियों की संपत्ति जब्त करने को लेकर निवेशक अड़े हुए हैं। निवेशकों ने पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग के लिए आज 10 किमी लंबी पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विजय हजारे ट्रॉफी: आज जीत के साथ रन रेट सुधारने उतरेगी टीम उत्तराखंड
विजय हजारे ट्रॉफी में आज उत्तराखंड की भिड़ंत सिक्किम के साथ होगी। इस मुकाबले में उत्तराखंड की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन उत्तराखंड टीम का लक्ष्य बड़े अंतर से जीत दर्ज करना होगा, ताकि टीम का रन रेट बेहतर हो सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर