फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 08 Dec 2019 06:51 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

विज्ञापन


उन्नाव दुष्कर्म: ...इस तरह घर लौटी बिटिया, हर तरफ मातम और सिसकियां, आज होगा अंतिम संस्कार

90 फीसदी जल चुकी उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने 44 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ी। आखिर में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात उसने आखिरी सांसें लीं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सड़क मार्ग से उन्नाव की बेटी का शव देर शाम गांव पहुंचा तो आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। परिजनों के मुताबिक रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


निर्भया दुष्कर्म मामलाः दया याचिका राष्ट्रपति के पास पहुंची, फांसी की तैयारी शुरू

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका राष्ट्रपति के पास पहुंचते ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी की तैयारी शुरू कर दी है। याचिका खारिज होते ही अदालत से डेथ वारंट लिया जाएगा, जिससे फांसी देने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

INDvWI: टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी आज विराट सेना

कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड अर्द्धशतक से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 में छह विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर

देवेंद्र फडणवीस का दावा, अजित पवार ने किया था सरकार बनाने के लिए हमसे संपर्क

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ अचानक सरकार बनाने पर शनिवार को अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने खुलासा किया कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार की रजामंदी से अजित ने सरकार बनाने के लिए हमसे संपर्क किया था।

यहां पढ़ें पूरी खबर

ट्रंप को झटका : उत्तर कोरिया ने रद्द की अमेरिका से परमाणु समझौता वार्ता, किया एक और परीक्षण

उत्तर कोरिया ने शनिवार को अमेरिका के साथ परमाणु समझौता वार्ता को रद्द कर दिया। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह घरेलू राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए वार्ता को समय बचाने की तरकीब की तरह इस्तेमाल कर रहा है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें