फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 07 Feb 2020 07:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big News, Amar Ujala, Top News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनावः आज से मतदान केंद्र सुरक्षा बलों के हवाले, चप्पे-चप्पे पर निगाह
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। क्योंकि, राजधानी में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन चल रहेे हैं, इसकी वजह से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यमन में अमेरिका का आतंकरोधी ऑपरेशन, अल-कायदा नेता कासिम अल-रिमी ढेर
अमेरिका ने यमन में एक आतंकरोधी ऑपरेशन के तहत आतंकी संगठन अल-कायदा के संस्थापकों में से एक और आतंकी संगठन के नेता कासिम अल-रिमी को मार गिराया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

बोडो समझौते के बाद आज पहली बार असम के दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम में कोकराझार का दौरा करेंगे जहां वह बोडो समझौते पर हस्ताक्षर होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

लखनऊः डिफेंस एक्सपो में आज निवेश का बंधन, 16 से ज्यादा कंपनियों से होंगे करार
राजधानी में हो रहे देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो में शुक्रवार को 16 से ज्यादा कंपनियों से रक्षा संबंधी करार होंगे। एमओयू और नए उत्पादों की लॉन्चिंग के लिए आयोजन स्थल वृंदावन पर बंधन समारोह का आयोजन होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली : चुनाव प्रचार के साथ थमा तीखे हमलों का दौर, आज रहेगा सोशल मीडिया पर जोर
पाकिस्तान, आतंकी कैंप, हिंदू-मुस्लिम, शाहीन बाग, दंगा बवाल...और न जाने क्या-क्या आरोपों वाला चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम 6 बजे खत्म हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कोरोनावायरस : चीन में कम से कम 630 की मौत, 30 हजार से ज्यादा लोग चपेट में
खतरनाक कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन की सरकार द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबित चीन में इस वायरस की वजह से अभी तक कम से कम 630 लोगों की मौत हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

निर्भया कांड : सुप्रीम कोर्ट आज करेगा दोषियों के कानून से खिलवाड़ की समीक्षा
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को केंद्र सरकार के उस तर्क की समीक्षा करेगा, जिसमें निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले के चारों दोषियों द्वारा फांसी को टालने के लिए कानून से खिलवाड़ किया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का भारत दौरा आज से, इन महत्वपूर्ण मामलों पर होगी वार्ता
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज भारत जाएंगे और इस दौरान वह व्यापार, रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें