फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 29 Sep 2020 06:22 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 10
मुख्य निर्वाचन अधिकारी - फोटो : ANI
चुनाव आयोग की बैठक आज, 64 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की तारीखों का हो सकता है एलान
देश में अभी 64 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। इन 64 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें मध्यप्रदेश की हैं। चुनाव आयोग इन सीटों पर उपचुनाव कराने को लेकर आज एक बैठक करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Amar Ujala
IPL 2020: अपनी पहली जीत की तलाश में SRH, सामने युवाओं से सजी दिल्ली कैपिटल्स
लगातार दो जीत से आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वॉर्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट की इकलौती टीम है जिसे पहली जीत का इंतजार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter @BJPLive
उत्तराखंड: पीएम मोदी आज करेंगे नमामि गंगे की योजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तैयार परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। नमामि गंगे परियोजना की ओर से पीएम का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 10
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान - फोटो : AMAR UJALA
Bihar Election 2020: तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट, नेतृत्व कर सकती है भाकपा माले
बिहार में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट भी है। इस मोर्चे का नेतृत्व भाकपा माले कर सकती है। तीसरे मोर्चे की कोई भी कवायद बिहार में तभी सफल हो सकती है जब मोर्चे में कम से कम दो मजबूत दल हों। महागठबंधन में शामिल छोटे दलों में पहले से ही असंतोष है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 10
मुंबई में एमएलए हॉस्टल के बाहर डॉग स्क्वायड के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी। - फोटो : ANI
मुंबईः एमएलए हॉस्टल में बम होने की सूचना झूठी निकली, पुलिस ने खाली कराई इमारत
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार देररात एक धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस ने एमएलए हॉस्टल की इमारत को खाली करा लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को फोन पर इस इमारत में बम होने की सूचना मिली थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 10
गुजरात: वडोदरा में गिरी इमारत का मलबा हटाते राहत कर्मी। - फोटो : ANI
गुजरात: वडोदरा में देर रात निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत
गुजरात के वडोदरा में सोमवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा वडोदरा के बावामनपुरा इलाके में हुआ। वडोदरा के अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की ओर से मलबा हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
Petrol Diesel Price: आज फिर घटे डीजल के दाम, जानें कितने रुपये चुकाने होंगे
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज डीजल के दामों में बदलाव किया है आज डीजल के दाम 8 पैसे तक घटे हैं। जबकि पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
झीरम घाटी नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
25 मई 2013 में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इस हमले में कांग्रेस के कई नेताओं समेत 29 लोग मारे गए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

10 of 10
Mahbooba Mufti - फोटो : फाइल फोटो
सुप्रीम कोर्ट आज करेगा पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा की याचिका पर सुनवाई
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की रिहाई पर आज (मंगलवार) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। महबूबा मुफ्ती को 5 अगस्त, 2019 से नजरबंद किया गया था उसके बाद से वह हिरासत में हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें