हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
नागरिकता कानून बवाल: आज जुमे की नमाज, उत्तर प्रदेश में अलर्ट, 20 जिलों में इंटरनेट बंद
नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। विभिन्न जिलों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। प्रदेश के बीस जिलों में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा फिर से बंद कर दी गई है। इनमें अधिकांश वे जिले शामिल हैं जहां पिछले सप्ताह हिंसक प्रदर्शन हुए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तर भारत में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर, यूपी में 31 की मौत, लंदन से सर्द दिल्ली की रात
उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी है। लद्दाख का द्रास बृहस्पतिवार को दक्षिणी ध्रुव के अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंडा रहा वहीं राजधानी दिल्ली की रात लंदन से अधिक सर्द थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जामिया नगर बवाल: पुलिस को मिला स्थानीय नेताओं के भड़काऊ भाषण वाला वीडियो
जामिया नगर बवाल मामले में आरोपी स्थानीय नेता व छात्र नेताओं की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस को ऐसी वीडियो मिल गई हैं जिनमें स्थानीय नेता व छात्र नेता भीड़ को उकसा रहे हैं। ये प्रदर्शनकारियों को भड़काने के लिए भाषण भी दे रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेशः सरकार के दो साल का जश्न आज, गृह मंत्री शाह थपथपाएंगे पीठ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को शिमला आकर जयराम सरकार के दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता को देंगे और एनआरसी पर भी गरजेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हैप्पी बर्थडे: 54 साल के हुए बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान, दबंग 3 की टीम के साथ काटा केक
बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान 54 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर को उनका 54वां जन्म दिन है। इस खास मौके को सलमान ने जहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं अपनी हालिया रिलीज फिल्म दबंग 3 की टीम के साथ भी केक काटकर जश्न मनाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कारगिल का बहादुर पराक्रमी 'मिग-27' आज कहेगा वायुसेना को अलविदा
दुश्मन की पोजिशन पर रॉकेट और बमों की सटीक मार से कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को तबाह करने वाले लड़ाकू विमान मिग-27 आज देश की वायुसेना को अलविदा कह देंगे। करीब 34 वर्ष वायुसेना का हिस्सा रहने के बाद ये शुक्रवार को आखिरी उड़ान भरेंगे। इस मौके पर एक विशेष कार्यक्रम जोधपुर एयरबेस पर आयोजित हो रहा है, जहां इन्हें पूरे सम्मान कि साथ विदाई दी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सेना प्रमुख बाजवा का कार्यकाल बढ़ाने के मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची पाक सरकार
पाकिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सेवा विस्तार देने से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को याचिका दाखिल करते हुए सुप्रीम कोर्ट से अपने निर्णय का पुनरीक्षण करने की गुहार लगाई। साथ ही सरकार ने इस मामले की सुनवाई बंद दरवाजे के पीछे कराने की भी गुहार लगाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लैब में इस वीडियो की जांच शुरू
ईसाई धर्म से जुड़े शब्दों को गलत ढंग से प्रचारित करने के आरोप में बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह व निर्देशक फराह खान के खिलाफ पंजाब के अजनाला थाने में मामला दर्ज किया गया है। ईसाई समाज फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सोनू जाफर की अगुवाई में अजनाला चौक में इन तीनों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। सोनू जाफर की शिकायत पर पुलिस ने धारा 295-ए के तहत इन तीनों हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर