Big News, Amar Ujala, Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
IND vs NZ 1st Test Live: दूसरे दिन का पहला सत्र मेजबानों के नाम, लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 17/0
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसका टॉप ऑर्डर कीवी गेंदबाजों के सामने ढेर हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज रात और कल सुबह सिंगल लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो, दो लूप में होगा सेवा-संचालन
दिल्ली मेट्रो की ट्रैक मेंटेनेंस के कारण विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच शनिवार रात 9:30 बजे से रात्रि सेवा समाप्त होने तक और रविवार सुबह 7:30 बजे तक इस सेक्शन पर ट्रेनें सिंगल लाइन पर चलेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत को मिला स्वर्ण भंडार, सोनभद्र की हरदी पहाड़ी में 3000 टन सोना होने की पुष्टि
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में लगभग 3,000 टन सोना मिला है, जो भारत के पास मौजूदा स्वर्ण भंडार का करीब पांच गुणा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो आतंकी, गोलीबारी जारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी ढेर कर दिए। आतंकियों औैर सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
तालिबान के साथ 29 को समझौते की तैयारी में अमेरिका, आज से आंशिक संघर्ष विराम शुरू
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ट्वीट कर कहा है कि लंबे समय के बाद तालिबान के साथ बात बन गई है। इससे अफगानिस्तान में हिंसा रुक सकेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में बारिश से गिरा तापमान, आज धूप करेगी परेशान
दिल्ली में हल्की बारिश व पड़ोसी राज्यों में ओले पड़ने से राजधानी के मौसम ने करवट ली है। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर