हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
एक जून से चलेंगी यात्री ट्रेनें, आज से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग
रेलवे ने बुधवार को उन 100 जोड़ी यात्री ट्रेन की सूची जारी की जिनका परिचालन एक जून से होगा। इनमें दूरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 112359 हुई, अब तक 3435 लोगों की मौत
कोरोना वायरस से निपटने के लिए करीब दो महीने से देशभर में लॉकडाउन लागू है, लेकिन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 5609 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,359 हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका में 24 घंटे में 1561 की मौत, ब्राजील में एक दिन में 19,951 नए मामले
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 24 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 49 लाख 86 हजार से ज्यादा हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सीमा पर भारत और चीन के बीच बढ़ा तनाव, लद्दाख में सैनिकों की संख्या बढ़ाई गई
भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि सीमा पर सेना के अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्रः एक दिन में सामने आए 2250 कोरोना संक्रमित, 65 की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान राज्य में 2250 नए कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए। इस दौरान 65 कोरोना से प्रभावित मरीजों की मौत हो गई, जिसमें से 41 की मौत मुंबई में हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हाईकोर्ट का आदेशः ई-कूपन धारकों को आज शाम तक राशन दे दिल्ली सरकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह सभी ई-कूपन धारकों को बृहस्पतिवार शाम तक राशन उपलब्ध करवाए। ई-कूपन धारकों को राशन न मिलने के विरोध में दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार के प्रति सख्त रुख अपनाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Lockdown 4.0: उत्तराखंड में आज से सड़कों पर दौड़ेंगे सार्वजनिक वाहन, लेकिन पहले जान लें ये नियम...
कोविड-19 की रोकथाम और लॉकडाउन 4.0 के बीच उत्तराखंड की सड़कों पर आज से ई रिक्शा से लेकर सिटी बसें दौड़ने लगेंगी। परिवहन विभाग ने प्रदेश के कोरोना संक्रमण के तहत घोषित ऑरेंज और ग्रीन जोन में सार्वजनिक परिवहन के संचालन की मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर