हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
कमलेश तिवारी के परिवार से आज मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कमलेश तिवारी के परिवार से आज मुलाकात करेंगे। शनिवार रात में उनकी ओर से इसकी घोषणा की गई है। वहीं शनिवार दिन में सीएम ने कहा कि हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या समाज में भय व दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश है। ऐसे लोगों को हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
11 विधानसभा क्षेत्रों में थमा उपचुनाव का शोर, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल डाले जाएंगे वोट
विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच बजे थम गया। आखिरी दिन सभी दलों व प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंकी। रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज जवाहरलाल नहरू स्टेडियम से शुरू होगी एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन, रूट देखकर निकलें
राजधानी में एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन आज आयोजित हो रही है। मैराथन में भाग लेने वाले जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व जयसिंह रोड पर एकत्रित होंगे। हाफ मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी और दस किमी के दायरे में घूमकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर ही खत्म होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देहरादूनः आज चेहल्लुम जुलूस के दौरान डायवर्ट रहेगा यातायात, रूट प्लान देखकर ही निकलें
शहर में आज चेहल्लुम के जुलूस के मद्देनजर कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा। जुलूस दोपहर ढाई बजे डीएवी पीजी कॉलेज से शुरू होकर सर्वे चौक, रोजगार तिराहा, सीजेएम तिराहा, लैंसडाउन चौक, दर्शन लाल और तहसील चौक होते हुए इनामुल्ला बिल्डिंग पर समाप्त होगा। ट्रैफिक पुलिस ने जुलूस के दौरान लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अट्टा मार्ग पर आज से व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद
त्योहारी सीजन में बाजारों की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत रविवार से अट्टा मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद करने का निर्णय लिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर