हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
आज थम जाएगा विधानसभा चुनाव का प्रचार, 21 अक्तूबर को होगा मतदान
हरियाणा-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और यूपी के 11, हिमाचल प्रदेश के दो सीटों पर उपचुनावों के लिए आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 जबकि हरियाणा में 90 सीटे हैं। इसके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
रेवाड़ी में आज पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली, दक्षिण हरियाणा में साधेंगे सियासी माहौल
दक्षिण हरियाणा में 12 विधायकों में से चार के टिकट कटने के बाद बदले सियासी माहौल को भाजपा के पक्ष में करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहर के हुडा मैदान में दोपहर दो बजे रैली को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
रांची का 'रण' जीतने उतरेगा भारत, क्या दक्षिण अफ्रीका का होगा सूपड़ा साफ?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में तीसरा टेस्ट औपचारिक लग रहा है। मगर टीम इंडिया 3-0 टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
केजरीवाल आज करेंगे 100 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन, सरकार किराए पर ले रही जमीन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 100 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। वहीं सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक को बढ़ाने के लिए जमीन के आकार में भी कमी की है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब मोहल्ला क्लीनिक 40 वर्ग मीटर में संचालित हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां से करें डाउनलोड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी हो जाएंगे। आयोग ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी है।आयोग ने बृहस्पतिवार को 19 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क जमा न होने के चलते रिजेक्ट कर दिए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कमलेश तिवारी हत्याकांडः अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद आज राष्ट्रपति को भेजेगा ज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) ने हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या की कठोर निंदा की है। साथ ही प्रदेश में एक के बाद एक हिंदू संगठनों के नेताओं की हत्या को चिंताजनक बताते हुए आज देशभर में जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की घोषणा की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर