Big News, Amar Ujala, Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
टू प्लस टू वार्ता आज, भारत-अमेरिका में सुरक्षा संबंधों को लेकर हो सकते हैं महत्वपूर्ण करार
अमेरिकी धरती पर पहली बार भारत और अमेरिका के बीच आज टू प्लस टू वार्ता होगी। वाशिंगटन डीसी में आयोजित होने वाली इस वार्ता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हिंसा में शामिल नहीं थे जामिया के छात्र, असामाजिक तत्वों की करतूत : दिल्ली पुलिस
नागरिकता कानून पर हिंसा मामले में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और छात्रों को फिलहाल क्लीन चिट मिल गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
INDvWI: दूसरा वनडे आज, भारत के लिए सीरीज बचाने का दारोमदार गेंदबाजों पर
वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में भारतीय गेंदबाज 288 के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन आज, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को राजधानी देहरादून में आयोजित विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के 79वें दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सर्दी ने दिल्ली में तोड़ा पिछले 22 साल का रिकॉर्ड, आज भी नहीं मिलेगी राहत
कंपकंपाती ठंड ने मंगलवार को दिल्ली का 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 1997 के बाद सबसे नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर