हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
निर्भया केस: अलग-अलग फांसी और विनय की याचिका पर आज सुनवाई
निर्भया मामले में दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की इजाजत की मांग वाली केंद्र की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने चारों गुनहगारों को शुक्रवार दोपहर दो बजे तक जवाब देने का वक्त दिया है। इसके बाद अर्जी पर सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नहीं थम रहा कोरोनावायरस का कहर, चीन में संक्रमण से 116 और लोगों की मौत
खतरनाक कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक चीन के हुबेई में इस वायरस के चलते 116 और लोगों की मौत हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल तेज, पीएम से मिले आंध्र के सीएम जगन और नीतीश से भी हुई बात
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद मोदी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार की हलचल शुरू हो गई है। बुधवार को आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी की पीएम नरेंद्र मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका: ट्रंप की युद्ध शक्तियों को सीमित करने पर सीनेट में बहस शुरू
अमेरिकी सीनेट ने ईरान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सैन्य शक्तियों के अधिकार को सीमित करने के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उस पर बहस शुरू कर दी है। सैन्य शक्तियों के अधिकार को सीमित करने के प्रस्ताव पर अंतिम मतदान होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
वैलेंटाइन डे पर प्रधानमंत्री को शाहीन बाग से मोहब्बत का बुलावा
वैलेंटाइन के मौके पर शाहीन बाग के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ अनोखे ही अंदाज में वैलेंटाइन डे विश किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को वैलेंटाइन डे का कार्ड देकर उसमें लिखा कि 'मोदी तुम कब आओगे'।
यहां पढ़ें पूरी खबर