हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी सरकार लगभग तय, आज हो सकता है एलान
महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी की मिलीजुली सरकार बनना लगभग तय है। सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में पिछले चार दिनों से सियासी सरगर्मियों के बाद शुक्रवार को मुंबई में तीनों दलों की बैठक में फैसले का औपचारिक एलान हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
INDvBAN: अब भारत में भी टेस्ट क्रिकेट गुलाबी, आज से शुरू होगा ऐतिहासिक डे-नाइट मैच
सात साल का इंतजार खत्म, अब शुक्रवार से भारत में टेस्ट क्रिकेट के 'गुलाबी' होने की शुरुआत होने जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जेएनयू में बढ़ाई गई फीस हो सकती है वापस, विवाद खत्म होने की संभावना
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में हॉस्टल मैनुअल पर पिछले 28 अक्तूबर से मचा विवाद जल्द खत्म होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: आज पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी कडाके की ठंड
प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। पांच पहाड़ी जिलों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सूरत-ए-हालः फिर गैस चैंबर बनने की ओर दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित
कमजोर पड़ी हवाओं से एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर स्मॉग का चैंबर बनता जा रहा है। तीन दिनों से हवा की गुणवत्ता में गिरावट के साथ ही बृहस्पतिवार को गाजियाबाद और नोएडा की हवा ‘गंभीर’ स्तर तक खराब हो गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम से आज और कल पूछताछ करेगी ईडी
आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से तिहाड़ जेल में पूछताछ कर सकेगा। बृहस्पतिवार को अदालत से इसकी मंजूरी मिल गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर