हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
ई-कॉमर्स के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोला, आज करेंगे प्रदर्शन
ई-कॉमर्स के खिलाफ दिल्ली के व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। ई-कॉमर्स व्यापार को अनैतिक बताते हुए व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के प्रदूषण पर संसदीय समिति की बैठक आज
दिल्ली के प्रदूषण को लेकर संसद की एक समिति बुधवार को बैठक करेगी। पिछली बैठक में सदस्यों व वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराज होकर समिति के प्रमुख भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र में जल्द सरकार गठन की तस्वीर अब भी साफ नहीं, एनसीपी और कांग्रेस की आज होगी बैठक
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी गतिरोध जल्द खत्म होने का कोई संकेत नहीं है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक हो रही कवायद का अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पानी के 1400 नमूने लेगी दिल्ली सरकार, एक माह में आएगी जांच रिपोर्ट
दिल्ली सरकार सभी वार्डों से पानी के नमूने इकट्ठा कर जांच के लिए भेजेगी। इसके लिए सरकार ने 32 टीमें गठित की हैं। जांच रिपोर्ट एक माह में सार्वजनिक कर दी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर