फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम में भारत-चीन में तनातनी खत्म होने का भूटान ने किया स्वागत

Wed, 30 Aug 2017 04:07 AM IST
नई, दिल्ली
विज्ञापन
Doklam Dispute
विज्ञापन
सिक्किम से सटे दोकलम में भारत और चीनी के सैनिकों के बीच 73 दिन से जारी तनातनी के खत्म होने का भूटान ने स्वागत किया है। मंगलवार को भूटान ने उम्मीद जताई कि इससे दोकलम क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


Read Also: डोकलाम विवाद का सुखद समाधान

भूटान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘दोकलम क्षेत्र से दोनों देशों की सेनाओं के हटने और गतिरोध खत्म होने का हम स्वागत करता है। हम उम्मीद करते हैं कि इससे भूटान, चीन और भारत सीमा पर मौजूदा समझौतों के मद्देनजर शांति एवं यथास्थिति कायम रखने में मदद मिलेगी।’

Read Also: डोकलाम में सड़क निर्माण रोकने पर वादा निभाता नहीं दिख रहा चीन, सेना करती रहेगी पेट्रोलिंग

दोनों देशों के सैनिकों के बीच 16 जून से गतिरोध चला आ रहा था। गतिरोध तब उत्पन्न हुआ था जब भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को विवादित क्षेत्र में सड़क बनाने से रोक दिया था। भारत ने इस क्षेत्र में करीब 350 सैनिक तैनात कर दिए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें