फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेन हजारिका के गीतों से सजेगा भारत मंडपम: जन्मशती समारोह के भव्य समापन की तैयारियां तेज; PM मोदी होंगे शामिल

Mon, 16 Nov 2026 10:26 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/नई दिल्ली।

सार

भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह का समापन 29 नवंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे। एक हजार से अधिक कलाकार उनके कालजयी गीतों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी, भूपेन हजारिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह का भव्य समापन 29 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में एक हजार से अधिक कलाकार महान गायक और संगीतकार के कालजयी गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस संगीतमय आयोजन के जरिए देश भूपेन हजारिका की सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

विज्ञापन


समारोह को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राजधानी दिल्ली में प्रचार अभियान भी शुरू किया गया है। इसके तहत इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए), दिल्ली मेट्रो, यूनिपोल और राजधानी के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाई जा रही है। इसके माध्यम से लोगों को समारोह से जुड़ने और भूपेन हजारिका की सांस्कृतिक विरासत को जानने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
जानकारी के मुताबिक, समारोह में असम सहित देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार और विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। एक हजार से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियां इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होंगी। भूपेन हजारिका के लोकप्रिय और कालजयी गीतों के माध्यम से उनके संगीत सफर, विचारों और मानवीय संवेदनाओं को मंच पर जीवंत किया जाएगा।
विज्ञापन


संगीत के जरिए दिया इंसानियत और एकता का संदेश
भूपेन हजारिका केवल महान गायक और संगीतकार ही नहीं थे, बल्कि उनके गीतों में समाज का दर्द, इंसानियत की आवाज और एकता का संदेश भी झलकता था। उन्होंने संगीत को केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं माना, बल्कि इसके जरिए सामाजिक बदलाव और मानवीय मूल्यों को भी आवाज दी।

असम की मिट्टी से निकली उनकी आवाज ने देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई। 29 नवंबर को होने वाला यह आयोजन उनकी इसी महान विरासत को याद करने और आने वाली पीढ़ियों तक उनके संगीत और विचारों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें