फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसे 45 राउंड फायरिंग में मारे गए जेल से भागे सिमी के 8 आतंकी

Mon, 31 Oct 2016 11:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
भोपाल की सेंट्रल जेल से भागे 8 सिमी आतंकियों को एटीएस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। सभी 8 आतंकियों को भोपाल के बाहरी इलाके ईंटखेड़ी गांव में मारा गया। भोपाल के आईजी योगेश चौधरी ने सोमवार शाम मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें बताईं।
विज्ञापन


आईजी योगेश चौधरी ने बताया कि रविवार रात करीब 2-3 बजे आतंकी जेल से भागे थे। उन्होंने बताया कि आतंकवादी चादरों की मदद से दीवार फांदकर जेल से भागने में कामयाब रहे। भागने के दौरान आतंकियों ने हेड कांस्टेबल रामशंकर यादव पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आईजी के मुताबिक, आठों आतंकवादी जेल के अलग-अलग बैरक में रहते थे।
  These people (SIMI terrorists) have been continuously perpetrating serious offences, they also killed  a police constable in 2008, 2011: IG pic.twitter.com/5NK1W5fNcr — ANI (@ANI_news) October 31, 2016
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि सोमवार की सुबह 10 बजे आतंकियों को देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया। आईजी ने बताया कि पुलिस को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने करीब 45 राउंड फायरिंग की। फायरिंग खत्म होने के बाद आठ आतंकवादी मृत मिले। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। आतंकियों के पास से कोई मोबाइल फोन नहीं मिला। घटना स्थल से 3 चाकू और 3 देसी कट्टे मिले।
  It is a matter of investigation to ascertain if they received help from outside (to escape): IG Yogesh Choudhary #bhopalprisonbreak pic.twitter.com/nYXagF4ii6 — ANI (@ANI_news) October 31, 2016
आईजी योगेश चौधरी ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आतंकियों को बाहरी मदद मिलने की भी पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आतंकियों के पास हथियार कहां से आए।
 
विज्ञापन

NIA करेगी जांच, दोषी बख्‍शे नहीं जाएंगे-शिवराज

- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आतंकियों को मार गिराने वाली पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जनता के सहयोग से आतंकियों को मार गिराया। सूचना मिलते ही पुलिस आतंकियों तक पहुंच गई और मुठभेड़ में सभी मारे गए। 

बता दें कि भोपाल की सेंट्रल जेल से रविवार रात फरार हुए सिमी के आठों आतंकियों को मध्यप्रदेश पुलिस ने राजधानी भोपाल से दस से पन्द्रह किलोमीटर दूर ईंटखेड़ी गांव में मार गिराया। इस छोटे से गांव में एक पहाड़ भी है जिस पर कुछ झोपड़ियां बनी हुई हैं। इन्हीं खाली झोपड़ियों में आतंकियों ने फरार होने के बाद पनाह ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें