फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेंडवल की भविष्यवाणीः स्थिर किन्तु तनावयुक्त रहेगा देश का राजा

Tue, 28 Apr 2020 01:01 AM IST
संजीव कुमार झा सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • महाराष्ट्र के किसान हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं
  • इस साल होगी भरपूर वर्षाप्राकृतिक प्रकोप की संभावना
  • 350 साल पुरानी है घटरचना के जरिए भविष्यवाणी की परंपरा
विज्ञापन
भेंडवल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के ग्राम भेंडवल में हर साल की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया पर घटरचना की गई। इसमें “चमत्कारी” मानी जाने वाली मटकी के जरिए भविष्यवाणी की गई कि इस साल भरपूर वर्षा होगी। किन्तु प्राकृतिक प्रकोप भी संभव है। देश के राजा की कुर्सी स्थिर रहेगी लेकिन वह तनाव में रहेगा। फसल अच्छी होगी। सीमाएं सुरक्षित रहेगी। सेना दुश्मनों की हर गलत हरकत का जवाब देगी। भेंडवल की यह भविष्यवाणी सोमवार को सुबह की गई।

विज्ञापन


भेंडवल की भविष्यवाणी का महाराष्ट्र के किसान हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर खेत में घट रचना की जाती है। इस बार भी भेंड़वल गांव में घट रचना की गई। इस भविष्यवाणी को सुनने के लिए न सिर्फ विदर्भ बल्कि राज्य के अन्य भाग से भी किसान बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप में जारी लॉकडाउन के चलते चंद्रभान महाराज के वंशज पुंजाजी महाराज और उनके सहयोगी सारंगधर पाटिल ही खेत में पहुंचे। उन्होंने सुबह सूर्योदय के समय कलश को बाहर निकाला और उसके आधार पर भविष्यवाणी की।
 

  • क्या है भविष्यवाणी

भेंडवल में भविष्यवाणी की गई है कि इस साल बारिश भरपूर होने से फसल अच्छी होगी। जून में कम लेकिन जुलाई में अधिक वर्षा होगी। सितंबर महीने में भी देश में अधिक बारिश होगी। वर्षा ऋतु में अच्छी बारिश होगी और कहीं-कहीं बाढ़ जैसी स्थिति भी बनेगी।

विज्ञापन


लेकिन जलस्तर काफी बढ़ हो जाएगा। पृथ्वी पर प्राकृतिक व कृतिम आपदा आ सकती है। रोग का प्रादुर्भाव भी होगा। लेकिन राजा कायम रहेगा। राजा के तनाव में होने के कारण रक्षा विभाग पर भी तनाव रहेगा। विदेशी घुसपैठ भी बढ़ेगी।
 

  • इस तरह होती है भेंडवल में घट रचना
विज्ञापन

भेंडवल में हर साल अक्षय तृतीया के दिन सूर्योदय से पहले गांव के बाहर खेत में वाघ घराने के वंशज घट रचना करते है। घड़े में 18 प्रकार के अनाज जैसे गेहूं, ज्वार, अरहर, उड़द, मूंग, तिल, मसूर, तांदूल, मटर आदि डाले जाते हैं। खेत में मिट्टी खोदकर पानी भरकर घड़ा रखा जाता है और उसके अगल-बगल चार पिंड बनाई जाती है। उस पर पान-सोपारी आदि रखकर घटरचना की जाती है और दूसरे दिन सूर्योदय के साथ घड़े को बाहर निकालकर भविष्यवाणी की जाती है।
  • 350 साल पुरानी है भविष्यवाणी की परंपरा
भेंडवल में घटरचना के जरिए भविष्यवाणी की परंपरा 350 साल पुरानी है। इस साल कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते भविष्यवाणी को लेकर शंका जाहिर की जा रही थी। लेकिन यह परंपरा कायम रहे। इसलिए चंद्रभान महाराज के वंशज पुंजाजी महाराज ने सभी किसानों को फोन पर कहा था कि वह अक्षय तृतीया के महूर्त पर घटरचना करेंगे और दूसरे दिन सूर्योदय के साथ भविष्यवाणी भी करेंगे। इसलिए इस बार भविष्यवाणी के समय पुंजाजी महाराज, सांरगधर पाटिल महाराज के अलावा सिर्फ चार लोग ही खेत में मौजूद थे।
  • गतवर्ष की थी स्थिर सरकार की भविष्यवाणी
साल 2019 में भेंडवल में के प्रसिद्ध ज्योतिषी ने देश में चुनाव के बाद स्थिर सरकार की भविष्यवाणी की थी। पुंजाजी महाराज ने कहा था कि देश में 23 मई के बाद स्थिर सरकार होगी। उस समय यह भी भविष्यवाणी की गई थी कि देश की सीमाओं को कोई खतरा नहीं होगा और दुश्मन द्वारा की गई किसी भी नापाक हरकत पर भारतीय सेना माकूल जवाब देने में सक्षम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें