फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इंडोनेशिया में विमान क्रैश : दिल्ली के भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे जहाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भव्य सुनेजा - फोटो : facebook

मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले भव्य सुनेजा उसी विमान के कप्तान थे जो आज इंडोनेशिया के समुद्र में क्रैश हो गया। बता दें कि सोमवार को लायन एयर का बोइंग 737 मैक्स-8 विमान टेक ऑफ करने के महज 13 मिनट बाद ही क्रैश हो गया।  विमान का मलबा भी बरामद किया गया है। जकार्ता से पांगकल पिनांग के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान में 189 लोग सवार थे।



इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने हादसे का शिकार हुए विमान की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं, जिनमें बुरी तरह टूट चुका एक स्मार्टफोन, किताबें, बैग, विमान के कुछ हिस्से दिख रहे हैं। दुर्घटना की जगह तक पहुंचे खोजी एवं बचाव पोतों ने यह सामान इकट्ठा किया है।


एजेंसी प्रमुख मोहम्मद सयोगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमें अभी तक नहीं पता है कि कोई जीवित बचा है।' विमान के आपातकालीन ट्रांसमीटर से कोई परेशानी का संकेत नहीं आया था। 'हम उम्मीद करते हैं, प्रार्थना करते हैं लेकिन पुष्टि नहीं कर सकते।'


उन्होंने आगे कहा, 'हम पहले से ही वहां पर हैं, हमारा हेलिकॉप्टर पानी के इर्द गिर्द सहायता करने के लिए घूम रहा है। हम मलबे को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।'


यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया में लायन एयर का विमान समुद्र में क्रैश, 188 यात्री और चालक दल के सदस्य थे सवार


सुनेजा साल 2011 में जुड़े थे लायन एयरलाइंस से


सुनेजा (31) ने साल 2005 में दिल्ली के मयूर विहार के अलकॉन पब्लिक स्कूल से स्कूली पढ़ाई पूरी की। वह इंडोनेशिया की लायन एयरलाइंस से साल 2011 में जुड़े। जहां वह बोइंग 737 के पायलट हैं। बोइंग को संचालित करने वाले वीपी का कहना है कि सुनेजा भारत आने पर विचार कर रहे थे।


वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमने इसी जुलाई में बताचीत की थी। वह बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं। वह बोइंग 737 के अनुभवी कप्तान हैं। उनके बेहतर रिकॉर्ड के कारण हम उन्हें अपने साथ रखने के लिए उत्सुक थे। लेकिन उनका एक ही अनुरोध है कि वह दिल्ली से हैं इसलिए वहीं पर पोस्टिंग चाहते हैं। क्योंकि अधिकतर पायलट उत्तर भारत से ही हैं तो हमने उन्हें कहा कि वह एक साल तक और हमारे साथ काम करें। इसके बाद हम दिल्ली में पोस्टिंग पर विचार करेंगे।'
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'हम सभी उम्मीद करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि विमान में सवार सुनेजा और बाकी लोग जीवित हों। हम सभी अभी प्रार्थना कर रहे हैं।'


सुनेजा की लिंक्डन प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्हें उनका पायलट लाइसेंस बेल एयर इंटरनेशनल से साल 2009 में मिला। इसके बाद 2010 में  ट्रेनी पायलट के तौर पर वह एमिरेट्स से जुड़े। वहां वह 4 महीने तक रहे। इसके बाद वह लायन एयरलाइंस से जुड़े। एयरलाइंस का कहना है कि सुनेजा के पास 6,000 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव है। वहीं को-पायलट के पास 5,000 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next