निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे के सुधार के साथ 73.33 पर खुला। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 20 पैसे कमजोर होकर रुपया 73.47 पर बंद हुआ था।
कारोबारियों का कहना है कि कुछ विदेशी मुद्राओं के खिलाफ अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने का असर भी रुपये के मूल्य पर पड़ा है।