बिहार चुनाव में सफलता मिलने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने अब गुजरात में भी चुनाव लड़ने का एलान किया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने इसकी जानकारी दी है। इम्तियाज ने बताया कि उन्हें पार्टी की तरफ से गुजरात जाकर इस विषय पर बात करने को कहा गया है।
बता दें कि एक सप्ताह पहले ही एआईएमआईएम की ओर से राजस्थान में भी बीटीपी को समर्थन देने का एलान किया गया था। इससे अटकलें हैं कि एआईएमआईएम आने वाले बंगाल और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाएगी।