फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव को अहम जिम्मेदारी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे इस टीम की कमान

Sat, 26 Dec 2020 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में अहम जिम्मेदारी मिली है। वह मुबई टीम की अगुआई करेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को मुंबई क्रिकेट संघ ने अपने स्क्वॉड का एलान किया, जिसमें सूर्यकुमार यादव के अलावा आदित्य तारे, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, सिद्धेश लाड और ऑलराउंडर शिवम दुबे के नाम शामिल हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई धवल कुलकर्णी और तुषार देशपांडे के हाथों में होगी जबकि स्पिन गेंदबाजी का पूरा दारोमदार अथर्व अनकोलेकर और शम्स मुलानी पर होगा। 

वहीं, संघ ने कहा है कि जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उन सभी को कोरोना वायरस के आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा और 29 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में रिपोर्ट करे समय कोरोना के निगेटिव रिपोर्ट को साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई का पूरा स्क्वॉड: 
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दूबे, शुभम रंजने, सुजीत नायक, साईराज पाटिल, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी, मिनाद मांजरेकर, प्रथमेश डाके,अथर्व अंकोलेकर, शशांक अत्तार्डे, शम्स मुलानी, हार्दिक तामोर, आकाश पारकर और सूफियान शेख।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें