फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राहुल ने सबको हंसाया: 'हॉफ वेज, हॉफ नॉनवेज समोसे' की बात पर लगे ठहाके, देखें वीडियो

Sat, 01 Oct 2022 11:40 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की 150 दिनी भारत जोड़ो यात्रा 19 दिन केरल में भ्रमण करने के बाद कर्नाटक पहुंच गई है। भारत जोड़ो की अधिकृत वेबसाइट पर यात्रा के केरल भ्रमण का यह वीडियो साझा किया गया है।

विज्ञापन
कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Twitter@ inc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा कम ही देखने में आता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ नेताओं के साथ बैठे हों और गपशप करते नजर आएं और उनकी बातों पर सभी ठहाके लगाते दिखें, क्योंकि अक्सर उनका ही उपहास उड़ाया जाता है। लेकिन, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी हल्के फुल्के व रोचक अंदाज में यात्रा के किस्से साझा कर रहे हैं। वे कांग्रेस नेताओं को 'हॉफ वेज और हॉफ नॉनवेज समोसे' के अपने पहले अनुभव को बताते हैं, इस पर सभी जमकर ठहाके लगाते हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की 150 दिनी भारत जोड़ो यात्रा 19 दिन केरल में भ्रमण करने के बाद कर्नाटक पहुंच गई है। भारत जोड़ो की अधिकृत वेबसाइट पर यात्रा के केरल भ्रमण का यह वीडियो साझा किया गया है। इसमें केरल के कांग्रेस नेताओं व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच रोचक अंदाज में हो रही बातचीत दिखाई गई है। 

राहुल गांधी का यह वीडियो एक मिनट से ज्यादा का है। इसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हंसी मजाक करते हुए यात्रा के अपने सुखद अनुभव नेताओं के साथ साझा कर रहे हैं। इसी दौरान वे 'हॉफ वेज और हॉफ नॉनवेज' समोसे का किस्सा सबको बताते हैं। इस पर बातचीत के दौरान मौजूद सभी नेता खूब ठहाके लगाते हैं। 
विज्ञापन


देखें राहुल गांधी का वीडियो
 


गुडलुर से किया कर्नाटक में प्रवेश
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक में प्रवेश कर गई। कांग्रेस द्वारा जारी बयान के अनुसार राहुल गांधी ने कर्नाटक के कुछ कोविड-19 रोगियों के परिवार के सदस्यों से बातचीत की, जिनकी ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। चर्चा में पीड़ितों के परिजनों ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया कि सरकार ने उनके परिजनों की कोविड से मौत की बात भी नहीं मानी। इसे लेकर कांग्रेस ने तंज किया कि 'न्यू इंडिया' में लोगों की संख्या कम हो गई है।

भारी वर्षा से यात्रा में विलंब
कर्नाटक के चामराजनगर जिले में आज मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार को यात्रा में देरी हुई। यह यात्रा सुबह 6.30 बजे शुरू होनी थी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया 'यात्रा के 24 वें दिन बेगुर से सुबह साढ़े छह बजे यह शुरू होना थी, लेकिन बारिश के कारण देरी हो गई। 15 दिनों के अंतराल के बाद हुई बारिश से किसानों को फायदा होगा। यात्रा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सबके लिए लाभकारी है!'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें