Rahul Gandhi and Sonia Gandhi during Bharat Jodo Yatra
- फोटो : Agency
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर उद्योगपतियों की कर्जमाफी और किसानों की आत्महत्या से जुड़े मुद्दे उठाए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने शुक्रवार को कहा कि एक देश में 'दो भारत' नहीं हो सकते। यह कभी भी स्वीकार्य नहीं होगा। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के 30वें दिन राहुल गांधी ने दोपहर तक 10 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। इस दौरान इंदिरा लंकेश और कविता लंकेश भी उनके साथ दिखाई दीं। दोनों पत्रकार और कार्यकर्ता गौरी लंकेश की मां और बहन हैं। गौरी की 2017 में हत्या कर दी गई थी।
इससे पहले राहुल ने ट्वीट किया कि कल मैं एक महिला से मिला, उनके किसान पति ने 50,000 रूपये के कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली। एक भारत- पूंजीपति मित्रों को 6 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और करोड़ों की कर्जमाफी। दूसरा भारत- अन्नदाताओं को 24 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और कष्टों से भरी जिंदगी।