फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 36वां दिन, राहुल गांधी ने पानी की टंकी पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Thu, 13 Oct 2022 10:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

राहुल ने बुधवार को चित्रदुर्ग में ही एक सभा के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह सरकारी संपत्तियों के बड़े पैमाने पर जारी निजीकरण से सहमत नहीं हैं। 
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 36वां दिन है। गुरुवार को उन्होंने चित्रदुर्ग के बोमागोंडानाहल्ली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च की शुरुआत की। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल रहे। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल की यह यात्रा अब तक 925 किलोमीटर आगे आ चुकी है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए कश्मीर में जाकर खत्म होगी। 
विज्ञापन


इससे पहले राहुल ने बुधवार को चित्रदुर्ग में ही एक सभा के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह सरकारी संपत्तियों के बड़े पैमाने पर जारी निजीकरण से सहमत नहीं हैं। राहुल ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के निजीकरण की अनुमति नहीं देगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी राष्ट्रीय एवं राज्य - दोनों स्तरों पर एक रणनीति बनाएगी जिससे युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित होगा। वह कर्नाटक के करीब 1,800 युवाओं के साथ बेरोजगारी पर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चित्रदुर्ग जिले में पानी की टंकी पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें