फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: गुरु नानक जयंती पर पगड़ी पहन गुरुद्वारा पहुंचे राहुल, बोले- यात्रा नहीं रोक सकती कोई ताकत

Tue, 08 Nov 2022 10:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरु नानक जयंती पर राहुल गांधी गुरुद्वारा यादगार बाबा जोरावर सिंह फतेज सिंह जी पहुंचे और प्रार्थना की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि गुरुद्वारे में राहुल गांधी ने सद्भाव व समानता के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले गुरुद्वारा पहुंचे। गुरु नानक जयंती पर वह नांदेड़ जिले के गुरुद्वारा यादगार बाबा जोरावर सिंह फतेज सिंह जी पहुंचे और प्रार्थना की। इस दौरान राहुल गांधी ने केसरिया पगड़ी भी पहनी। कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि गुरुद्वारे में राहुल गांधी ने सद्भाव व समानता के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन


बता दें, राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना से महाराष्ट्र पहुंचे थे। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह गुरुद्वारा पहुंच गए। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गुरुद्वारे से हुई। इसके बाद यह यात्रा बिलोली जिले के अटकली में रुकेगी। शाम चार बजे यात्रा फिर से शुरू होगी, जो सात बजे भोपाला में रुकेगी। वहीं यात्रा का रात्रि प्रवास बिलोली के गोदावरी मनार शुगर फैक्ट्री मैदान में होगा। 

15 दिनों तक महाराष्ट्र में रहेगी यात्रा 
बता दें, इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने मशाल के साथ महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 15 दिनों के महाराष्ट्र प्रवास के दौरान वह राज्य के लोगों से मिलेंगे और उनके दर्द को सुनेंगे। उन्होंने कहा, कोई भी ताकत उनकी 61 दिन पुरानी यात्रा को रोक नहीं सकती है।
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी की मौत पर राहुल ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के एक पदाधिकारी की मौत हो गई। राहुल गांधी ने कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे के निधन पर दुख व्यक्त किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राहुल ने कहा कि कृष्ण कुमार पांडे ने अंतिम क्षण तक राष्ट्रीय ध्वज को थामे रखा। वहीं राहुल ने पांडे के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें