फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस: राहुल ने जाति जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण का वादा किया; भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पवार भी आमंत्रित

Tue, 12 Mar 2024 02:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के नंदुरबार में राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस जाति जनगणना और आर्थिक, वित्तीय सर्वेक्षण कराएगी। महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के लोगों की मौजूदगी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आयोजित इस रैली में राहुल गांधी ने भाजपा की नीतियों पर भी जमकर हमला बोला। इससे पहले राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा ने उनकी इस यात्रा और पार्टी को फायदा होने पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब अपने आखिरी चरण पर है। आज इस यात्रा का 59वां दिन है। महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक राजनीतिक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने चुनाव जीतने के बाद कई बड़े फैसलों का वादा किया। उन्होंने कहा, केंद्र में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस जाति जनगणना और आर्थिक, वित्तीय सर्वेक्षण कराएगी। महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के बीच आयोजित इस रैली में राहुल गांधी ने भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला बोला। मंगलवार को ही कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र की राजनीतिक सहयोगी- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतिम चरण में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


16-17 मार्च को कांग्रेस को शरद पवार का भी साथ मिलेगा
NCP सुप्रीमो शरद पवार से मिलने पहुंचे नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की। पवार एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख हैं। उन्हें 17 मार्च को शिवाजी पार्क में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को चैत्यभूमि पहुंचेगी, जहां शरद पवार भी मौजूद रहेंगे।
आदिवासियों के लिए कांग्रेस के छह संकल्प
उन्होंने कहा, 'एक बार जब भारत में वन क्षेत्र ख़त्म हो जाएगा, तो आदिवासी असहाय हो जाएंगे। बीजेपी आपसे कहती है कि आप 'वनवासी' हैं और फिर जंगलों को ख़त्म करने में लग जाती है। बकौल राहुल, 'आदिवासी हिंदुस्तान के पहले मालिक हैं। देश में जो भी जल, जंगल, जमीन और धन-संपदा है, आदिवासी उसके असली मालिक हैं। आदिवासी शब्द के साथ जल, जंगल, जमीन का अधिकार जुड़ा है। जबकि वनवासी शब्द में कोई अधिकार नहीं है।  इसीलिए हम आपको आदिवासी और BJP आपको वनवासी कहती है।'
विज्ञापन


कांग्रेस सुप्रीमो खरगे ने आदिवासी संकल्प की जानकारी दी
राहुल के अलावा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, उनकी पार्टी जल-जंगल और जमीन को बचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने आदिवासी लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी के छह संकल्पों का भी जिक्र किया। सुशासन, सुधार, सुरक्षा, स्वशासन, स्वाभिमान और सब प्लान के रूप में पार्टी के संकल्पों का ब्यौरा भी पेश किया। खरगे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हैशटैग आदिवासी संकल्प (#AdivasiSankalp) का भी जिक्र किया।

17 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन
इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मीडिया से कुछ जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को यानी की 11 मार्च को ब्रेक दिया गया था। आज दोपहर के दो बजे से फिर से यात्रा शुरू हुई। यात्रा शुरू करने से पहले जयराम रमेश ने कहा, "हम यात्रा को आज दोपहर के दो बजे नंदुरबार से शुरू करेंगे। 2:30 बजे एक आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, राहुल गांधी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कल यानी की 13 मार्च को हम धुले में होंगे और वहां सुबह में एक महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। राहुल गांधी 'नारी न्याय' को लेकर कांग्रेस पार्टी की गारंटी का एलान करेंगे।" 15 मार्च को पालघर और ठाणे जाने की योजना
उन्होंने आगे कहा, "14 मार्च को राहुल गांधी नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। यह चौथा ज्योतिर्लिंग मंदिर है, जहां वह दर्शन करने जाएंगे। 15 मार्च को हम पालघर और ठाणे जाएंगे और वहां रैलियां करेंगे। 17 मार्च की शाम को इंडिया गठबंधन के सभी 26 पार्टियों को शिवाजी पार्क में आमंत्रित किया गया है। यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अंतिम चरण है। आखिरी कार्यक्रम 17 मार्च को ही होगा।" 

भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, "इसमें कोई सवाल नहीं कि उनकी इस यात्रा से किसी को फायदा होगा या नहीं। सवाल ये है कि क्या इससे उन्हें (राहुल गांधी) कोई फायदा हुआ है। जहां भी वे गए, सभी ने इसका परिणाम देखा। जहां जहां पांव पड़े संतान के, वहां-वहां बंटा धार।" हिंदी भाषी राज्यों के वोटरों से संपर्क कर रहे हैं राहुल गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा का समापन 17 मार्च को महाराष्ट्र में होने वाला है। इस यात्रा के दौरान अब तक राहुल गांधी असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार जैसे कई हिंदी भाषी प्रदेशों को कवर कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें