फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nyay Yatra: राहुल गांधी ने किए बाबा बैद्यनाथ के दर्शन; बोले- भाजपा ने की झामुमो की सरकार गिराने की कोशिश

Sat, 03 Feb 2024 08:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड में झामुमो सरकार गिराने की कोशिश की, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है और आज यात्रा का दूसरा दिन है। यहां शनिवार को  राहुल गांधी ने देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम के दर्शन किए।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी और मणिपुर से असम, बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड पहुंची है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर रात्रि विश्राम किया गया। शनिवार सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन


शनिवार को राहुल गांधी देवघर के प्राचीन तीर्थ बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचे। कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे राहुल गांधी मंदिर पहुंचें और वहां पूजा अर्चना की।

भाजपा ने झारखंड में सरकार को गिराने की कोशिश की-  राहुल गांधी 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड में झामुमो सरकार गिराने की कोशिश की, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। गोडड्डा जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की विचारधारा का विरोध करने की अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया।
विज्ञापन


804 किलोमीटर सफर तय करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 804 किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य में दो चरणों में आठ दिनों के भीतर 13 जिलों से गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी कुल 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और 15 राज्यों को 110 जिलों से होकर गुजरेंगे। 20 मार्च को मुंबई में यात्रा का समापन होगा।

शनिवार को गोड्डा में लोगों को संबोधित करते हुए  राहुल गांधी ने कहा 'इस यात्रा का उद्देश्य, ये है कि भाजपा नफरत फैला रही है और हम इसका विरोध कर रहे हैं। हम सभी को एकजुट करने आए हैं। पूरे देश में अन्याय हो रहा है गरीबों को साथ, कमजोर वर्गों के साथ, युवाओं के साथ और किसानों के साथ...।' 

राहुल गांधी ने कहा 'अगर अदाणी का नाम लिया जाता है तो लोग सेकेंड में समझ जाते हैं..नरेंद्र मोदी ही उनकी पूंजी हैं। हम लैंड ट्रिब्यूनल बिल लाए, पीएम मोदी ने उस बिल को रद्द कर दिया। सभी के साथ अन्याय हो रहा है और अदाणी से न्याय हो रहा है।'
 
विज्ञापन

'यह विचारधारा की यात्रा'

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा 'यह एक विचारधारा की यात्रा है। एक तरफ वो विचारधारा है जो बंटवारे में विश्वास रखती है और दूसरी तरफ वो विचारधारा है जो एकता, भाईचारे और सद्भाव में विश्वास रखती है।'
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें